Placeholder canvas

3 कारण, जिसके चलते श्रीलंका के खिलाफ Asia Cup में भारत को मिली शर्मनाक हार; आखिरी सबसे अहम

Asia Cup में आज सुपर चार में हुए एक रोमांचक मैच में श्रीलंका ने 19.5 ओवर में भारत को 6 विकेट से मात दी। श्रीलंका की तरफ से उनके दोनो सलामी बल्लेबाजों ने अर्धशतक बनाए। वहीं भारतीय की तरफ से युजवेंद्र चहल ने तीन विकेट लिए। इसके अलावा भारतीय कप्तान रोहित ने भी अर्धशतकीय पारी खेली।

Asia Cup में भारत की श्रीलंका के खिलाफ मिली शर्मनाक हार के तीन बड़े कारण, आखिरी सबसे अहम

1. आखिरी के ओवरों में भारत की खराब बल्लेबाजी

कप्तान रोहित शर्मा ने आज भारत को एक बहुत अच्छी शुरुआत दी थी, जिसे भारत के बल्लेबाज अंतिम के ओवर में भुना नहीं पाए। भारत के बल्लेबाज अंतिम की 15 गेंदों में केवल 15 रन जोड़ पाए। इस दौरान उन्होंने चार विकेट भी गवां दिए। जहां आखिरी के ओवर तेज गति से रन बनाने के लिए होते है। वहीं भारत ने खराब प्रदर्शन किया जिसके चलते भारत कम से कम 15 से 20 रन पीछे रह गया और 20 ओवर के अंत में बस 173 रन बना पाया।

2. श्रीलंका के सलामी बल्लेबाजों की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी

आज श्रीलंका के सलामी बल्लेबाजों पाथुम निस्संका और कुशल मेंडिस ने उनकी टीम को एक बेहतरीन शुरुआत दी। दोनों ने भारत के खिलाफ पहले विकेट के लिए रिकॉर्ड 97 रन की साझेदारी की। उनकी इसी पारी की बदौलत श्रीलंका टीम ने भारत के ऊपर शुरुआत से ही बढ़त बना ली। भारत का कोई भी गेंदबाज उनकी रन गति को तोड़ने में नाकाम रहा।

3. भारतीय तेज गेंदबाजों द्वारा खराब गेंदबाजी

images 9

इस मैच में भारत का कोई भी तेज गेंदबाज विकेट नहीं निकाल पाया। जिसके चलते भारत को ये मैच हारना पड़ा। बीच के ओवरों में भारतीय स्पिनरों ने टीम की वापसी करवाई थी पर तेज गेंदबाज इसका फायदा उठाने में नाकाम रहे। अर्शदीप सिंह ने 10.43 की इकॉनमी, भुवनेश्वर ने 7.5 की इकॉनमी और हार्दिक पांड्या ने 8.75 की इकॉनमी से रन लुटाए। इतना ही नहीं वह एक भी विकेट लेने में नाकाम रहें।