Placeholder canvas

भारत और श्रीलंका मैच में बने कुल 10 रिकाॅर्ड, हार के बाद भी इतिहास रचने में कामयाब रहे Rohit Sharma

Asia Cup 2022: एशिया कप 2022 के सुपर चार मुकाबले में आज श्रीलंका को टीम ने भारत को 6 विकेट से मात दे कर, भारत को लगभग एशिया कप से बाहर कर दिया है।

भारत ने जहां एक अच्छी शुरुआत की थी, वही अंत के ओवरों में वह तेज गति से रन नहीं बना पाए। जिसका खामियाजा उन्हें मैच हार कर भुगतना पड़ा। वहीं भारत के सभी तेज गेंदबाज फींके नज़र आए। भारत के दो स्पिनरों ने कुल चार विकेट लिए, जिसमें एक विकेट रविचंद्र अश्विन और 3 विकेट युजवेंद्र चहल ने हासिल किया। श्रीलंका द्वारा ये इस एशिया कप में लगातार तीसरा सफल रन चेस था।

आज के मैच में बने कुल 10 रिकॉर्ड, आइए डालते है इन रिकॉर्ड्स पर एक नज़र 

1. श्रीलंका ने आज भारत के खिलाफ टी20I में हाईएस्ट ओपनिंग पार्टनरशिप दर्ज की। दोनों सलामी बल्लेबाज ने 97 रन जोड़े।

2. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने आज एक बार फिर टी 20I में सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर में विराट की बराबरी कर ली है। अब उनके नाम 32 फिफ्टी प्लस स्कोर है।

3. विराट कोहली आज पहली बार एशिया कप में डक पर आउट हुए हैं।

4.रोहित शर्मा (Rohit Sharma) भारत के लिए एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

5. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) भारत के लिए एशिया कप में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

6. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के नाम इस एशिया कप में भारत के लिए हाईएस्ट स्कोर दर्ज हो गया है। आज उन्होंने 72 रन बनाए।

7. आज Rohit Sharma ने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में 485 छक्के पूरे किए।

8. एक कैलेंडर ईयर में सूर्यकुमार के नाम भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। आज उन्होंने इस साल 32 छक्के लगा लिए हैं।

9. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) एशिया कप में 1000 रन पूरे करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने।

10. रोहित शर्मा पेसर्स के खिलाफ टी20I में 2500 रन बनाने वाले विश्व के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।