Placeholder canvas

IND vs WI: तीसरे T20 में बने कुल 10 एतिहासिक रिकाॅर्ड, रोहित शर्मा ने रचा इतिहास तो हार्दिक पांड्या ने किया कमाल

भारतीय टीम ने तीसरा टी 20I  को 7 विकेट से जीत कर एक बार फिर सीरीज में बढ़त बना ली हैं। भारत की तरफ से सर्वाधिक रन सूर्यकुमार यादव ने बनाए। उन्होंने 44 गेंदों में 76 रन की पारी खेली। जिसके लिए उन्हें मैन आफ द मैच का खिताब भी मिला। आज हुए इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा रिटायर्ड हर्ट हुए। उम्मीद हैं की उनकी इंजरी ज्यादा गंभीर नहीं है और वह अगले मैच में टीम के साथ बने रहेंगे।

मैच में बने कुल 10 रिकॉर्ड, आइए डालते है इन रिकॉर्ड्स पर एक नज़र 

1. रोहित शर्मा के नाम अब भारतीय T20I कप्तान के रूप में सर्वाधिक छक्के हैं (60)।

2. भारत ने वार्नर पार्क, बस्सेटर स्टेडियम में कुल 165 रनों का पीछा किया – यह T20I अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में इस मैदान में सबसे सफल रन चेज़ है।

3.सूर्यकुमार यादव ने इस वर्ष 2022 में 190+ के स्ट्राइक रेट के साथ T20I अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 400 रन पूरे किए।

4. हार्दिक पांड्या टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 500 रन बनाने के अलावा 50 विकेट लेने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।

5. T20I में सर्वोच्च औसत (न्यूनतम 300 रन)। सूर्यकुमार इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर आ गए हैं।

77.8 – विराट कोहली (एसआर 137)
64.2 – सूर्यकुमार यादव (एसआर 177)
52.6 – माइक हसी (एसआर 141)

6. एक टीम के खिलाफ सर्वाधिक छक्के

130 – गेल बनाम इंग्लैंड
101 – रोहित बनाम ऑस्ट्रेलिया
87 – गेल बनाम न्यूजीलैंड
86 – अफरीदी बनाम श्रीलंका
78 – रोहित बनाम वेस्टइंडीज*
78 – मैकुलम बनाम इंग्लैंड

7. हार्दिक पांड्या ने टी20I में 500 से अधिक रन बनाने और 50 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों के लिस्ट में जगह बना ली हैं। वह ऐसा करने वाले विश्व के नौवें खिलाड़ी हैं। साथ ही पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए है।

8. टी 20I में सबसे ज्यादा डॉट गेंद डालने वाले गेंदबाजों की लिस्ट के भुवनेश्वर कुमार नंबर पांच पर पहुंच गए हैं।

9. सूर्यकुमार यादव ने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 100 चौके पूरे किए।

10.आवेश खान (3-0-47-0)

आवेश खान आज 3 ओवर की गेंदबाजी के बाद भारतीय गेंदबाज द्वारा सबसे ज्यादा रन देने वाले खिलाड़ी बन गए।