Placeholder canvas

IND vs WI: चौथे T20 में बने कुल 10 एतिहासिक रिकाॅर्ड, रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, एक साथ बना डाले कई कीर्तिमान

Ind vs WI : भारत ने आज वेस्टइंडीज को 59 रन से मात दे कर पांच मैचों की सीरीज 3-1 से अपने नाम कर ली। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बोर्ड पर 191 रन लगाए। भारत के लगभग हर खिलाड़ी ने बल्ले से योगदान दिया। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने बनाए। उनके बल्ले से 44 रन आए।

इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए मात्र 132 रन पर वेस्टइंडीज को ऑल आउट कर दिया। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट अर्शदीप सिंह ने लिए उन्होंने कुल 3 विकेट लिए।

Ind vs WI : चौथे टी 20I मैच में बने कुल 10 रिकॉर्ड, आइए डालते है इन रिकॉर्ड्स पर एक नज़र

1. सूर्यकुमार यादव ने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 1000 रन पूरे किए।

2. रोहित शर्मा ने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 16000 रन पूरे किए। वह ऐसा करने वाले सातवें भारतीय खिलाड़ी बने।

3. निकोलस पूरण ने अंतराष्ट्रीय T 20 में अपने 100 चौके पूरे करने से सिर्फ एक चौका दूर हैं।

4. ब्रैंडम किंग ने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 1000 रन पूरे किए।

5. कप्तान के रूप में पहली 35 पारियों में सर्वाधिक T20I रन

1330 – बाबर आजम (एसआर 132)
1161 – रोहित शर्मा (एसआर 154)*
1151 – एरोन फिंच (एसआर 155)
1137 – विराट कोहली (एसआर 143)
1101 – फाफ डू प्लेसिस (एसआर 132)

रोहित शर्मा इस लिस्ट में नंबर दो पर हैं।

6. भारत की टीम ने 2022 कैलेंडर वर्ष में सातवीं बार टी20I में 190 प्लस रन बनाए। ये एक कैलेंडर वर्ष में किसी भी टीम द्वारा सबसे ज्यादा हैं।

7. ओबेद मैकॉय ने अपने 4 ओवर के कोटे में 66 रन दिए। ये किसी भी वेस्टइंडीज खिलाड़ी द्वारा टी20I में सबसे खराब आंकड़े हैं।

8. रोहित शर्मा ने बतौर ओपनर टी 20I क्रिकेट में अपने 3000 रन पूरे किए।

9. रोहित शर्मा अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली खिलाड़ियों की लिस्ट में नंबर दो पर पहुंच गए है। आज उन्होंने शाहिद अफरीदी को पीछे छोड़ दिया।

10. रोहित शर्मा ने बतौर पूर्णकालिक कप्तान अपनी 8वीं सीरीज जीती। भारत उनके पूर्णकालिक कैप्टन बनने के बाद उनके अंदर एक भी सीरीज नहीं हारी है।