Placeholder canvas

IND vs WI : दूसरे ODI में क्या Rohit Sharma तोड़ पाएंगे एमएस धोनी के छक्कों का रिकॉर्ड

भारत के सीमित ओवर के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma ) यदि वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में एक भी छक्का जड़ने में कामयाब होते हैं तो रोहित शर्मा भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के छक्कों के एक बड़े रिकॉर्ड को तोड़ डालेंगे।

टीम इंडिया की तरफ से घरेलू मैदान पर सबसे अधिक एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय छक्के लगाने का रिकॉर्ड अभी धोनी और Rohit Sharma के नाम दर्ज है। इन दोनों दिग्गजों भारतीय खिलाड़ियों ने अब तक कुल 116 116 सिक्स जड़े हैं।

भारत के पूर्व विकेटकीपर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2005 से लेकर साल 2019 के बीच 127 एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैचों में ये छक्के लगाए हैं। जबकि रोहित शर्मा ने साल 2007 से लेकर साल 20 22 के दरमियान 69 मुकाबलों में ऐसा किया है।

घरेलू मैदानों पर सबसे अधिक छक्के जड़ने वालों की लिस्ट

rohit newटीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच अहमदाबाद में खेली जा रही तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने एक शानदार छक्का लगाया था। पहले वनडे मैच में यह छक्का लगाने के साथ ही उन्होंने भारत के लिए घरेलू मैदान पर सबसे अधिक वनडे छक्के लगाने के मामले में धोनी के बराबर पहुंच गए थे।

वनडे क्रिकेट में घरेलू मैदान पर सबसे अधिक छक्के जड़ने के मामले में सचिन तेंदुलकर धोनी Rohit Sharma के बाद आते हैं। सचिन तेंदुलकर ने 1990 से लेकर 2011 तक 164 मैचों में 71 लगाए थे और इस मामले में नंबर चार पर युवराज सिंह है उनके नाम घरेलू मैदानों पर कुल 63 छक्के दर्ज हैं। इस लिस्ट में भारत के पूर्व सबसे सफल कप्तानों में एक माने जाने वाले सौरव गांगुली 57 छक्के लगाकर नंबर पांच पर मौजूद हैं।

दूसरे वनडे में एक सिक्स लगाते ही गांगुली से आगे निकल जाएंगे कोहली

virat kohliहाल ही में टेस्ट क्रिकेट की कप्तानी से इस्तीफा देने वाले भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली  (Virat Kohli) ने भी घरेलू मैदानों पर अब तक वनडे में 57 छक्के लगाए हैं और यदि वे विंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में एक भी सिक्स जड़ने में कामयाब हो जाते हैं तो वह भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) को पीछे छोड़कर नंबर पांच पर काबिज हो जाएंगे।

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला भारत ने 6 विकेट से अपने नाम किया था। ऐसे में अब भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाए हुए है। सीरीज का दूसरा मैच 9 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ही खेला जाना है।