Placeholder canvas

भारत vs ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच में बने कुल 10 रिकॉर्ड, ऋचा घोष ने किया कमाल तो एलिस पेरी ने रचा इतिहास

भारत vs ऑस्ट्रेलिया के बीच आज चौथा टी 20I बेहद रोमांचक रहा। पर विश्व की नंबर 1 टीम ने आज फिर एक बार दिखाया कि आखिर वह नंबर एक क्यों है। टीम ने प्रेशर को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया और ये मैच 7 रन से अपने नाम कर लिया।

भारत vs ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के बीच चौथे टी20 मैच में बने कुल 10 एतिहासिक रिकॉर्ड

1. एलिस पेरी ने इस सीरीज में लगता दो अर्धशतक लगा लिए है।

2. टीमों का सात बार 170+ का स्कोर किसी भी महिला टी20ई श्रृंखला के लिए सबसे अधिक है। यह मल्टी-टीम इवेंट्स को शामिल करने के बाद भी है। आज के मैच के बाद ऐसा ही हुआ।

3. बिना अर्धशतक के सर्वाधिक महिला टी20ई स्कोर:

181/5 – भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, आज
176/6 – इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका, 2022
172/6 – वानुअतु बनाम फिजी, 2022
172/5 – भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2022
170/3 – इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान, 2019

4. 18 वर्षीय शैफाली वर्मा 50 टी20आई में खेलने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी बन गई हैं।

5. एलिसा हैली टी20ई क्रिकेट (पुरुष/महिला) में रिटायर्ड हर्ट होने वाली पहली ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर बनीं।

ये भी पढ़ें- आईपीएल 2023 के ऑक्शन में किस टीम के पास कितना पैसा, कौन सी फ्रेंचाइजी खरीदेगी कितने खिलाड़ी, जानिए पूरी डिटेल

6. ऋचा घोष ने आज ब्रेबोर्न स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 210.52 की स्ट्राइक रेट से सिर्फ 19 गेंदों पर नाबाद 40 रन बनाए। किसी भी भारतीय ने कभी भी महिला टी20ई पारी में इस स्ट्राइक रेट से इससे अधिक रन नहीं बनाए हैं।

7. महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में एक टीम के खिलाफ गैर सलामी बल्लेबाजों द्वारा सर्वाधिक रन

716* – हरमनप्रीत कौर  बनाम ऑस्ट्रेलिया
704 – मेग लैनिंग  बनाम इंग्लैंड
698 – एमी सैटरथवेट  बनाम ऑस्ट्रेलिया
512 – बिस्माह मारूफ़ बनाम श्रीलंका

8. आज एलिस पेरी ने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में फास्टेस्ट अर्धशतक लगाया। आज उन्होंने 32 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया।

9. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सर्वाधिक टी20 मैचों में अपनी टीम की अगुआई करने वाले खिलाड़ी :-
24 – शार्लेट एडवर्ड्स
17* – हरमनप्रीत कौर
16 – सूजी बेट्स
15 – एमी वाटकिंस
13 – एमएस धोनी
13 – हीदर नाइट

हरमन आज बेट्स को पीछे छोड़ते हुए सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गई हैं।

10. महिला टी20ई में भारत के खिलाफ विकेटकीपरों द्वारा सर्वाधिक रन :-
278* – एलिसा हैली
262 – सारा टेलर
206 – एमी जोन्स
141 – लिजेल ली

हैली आज सारा टेलर को सूची में पीछे छोड़ते हुए शीर्ष पर पहुंच गई।

ये भी पढ़ें- Ind W vs Aus W: दीप्ति शर्मा की एक छोटी गलती पड़ी टीम इंडिया पर भारी, जीता हुआ मैच ऑस्ट्रेलिया के हाथों गंवाया