Placeholder canvas

IND vs SL: पहले T20 में बने 10 बड़े रिकाॅर्ड; ईशान किशन ने किया कमाल तो रोहित शर्मा ने रचा इतिहास

IND vs SL: पहले टी20I में भारत ने श्रीलंका को 62 रनों से मात दी। इस जीत के स्टार रहें ईशान किशन, श्रेयस अय्यर और भुवनेश्वर कुमार। जहां ईशान और अय्यर ने अर्धशतक लगाए। वहीं भुवनेश्वर कुमार ने केवल 9 रन देकर 2 विकेट लिए।

पहले टी20 मैच (IND vs SL) में कुल 10 रिकॉर्ड बने, आइये डालते है एक रिकार्ड्स पर एक नज़र

1. पहले टी20 मैच (IND vs SL) में ईशान ने 89 रन बनाए। जो किसी भी भारतीय विकेटकीपर द्वारा टी20I में सर्वाधिक स्कोर है। आज के मैच में टी20I में ईशान का ये दूसरा अर्धशतक था।

2. अपनी पारी में 37 रन बनाते ही भारतीय कप्तान रोहित टी20I में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। आज के मैच से पहले उनसे आगे विराट कोहली और मार्टिन गुप्टिल थे। पर इन दोनों को पीछे छोड़ वह नम्बर वन बन गए।

रोहित के 123 मैचों में 3307 रन है। वही मार्टिन उनसे केवल 8 रन पीछे है। मार्टिन के 112 मैचों में 3299 रन है। वहीं विराट गुप्टिल से केवल 3 रन पीछे है। उनके 97 मैचों में 3296 रन है।

20220224 233221

3. श्रेयस के बल्ले से ये चौथा टी20ई अर्धशतक था। श्रेयस ने केवल 28 गेंदों पर 57 रन की शानदार नबाद पारी खेली।

4. लखनऊ के इस मैदान में भारत का ये दूसरा टी20I मैच था। दोनों ही मैचों में भारत ने जीत का स्वाद चखा है।

5. भुवनेश्वर का ये 200 वा इंटरनेशनल मैच था। भुवनेश्वर कुमार ने अब तक 21 टेस्ट 151 ODI और 58 T20I खेले है। इस दौरान उन्होंने 261 विकेट लिए है और 1161 रन बनाए है।

bhuvi21

6. एक विकेट लेते ही भारतीय स्पिनर चहल भारत के लिए टी20I में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए है। चहल ने 53 मैचों में 67 विकेट लिए है।

7. ये भारत की टी20ई में लगातार 10वी जीत है। भारत के जीत का सिलसिला टी20विश्व कप के तीसरें मैच से शुरू हुआ था।

8. रोहित के पूर्णकालिक कप्तान बनते ही ये भारत की टी20I में लगातार सातवीं जीत है। पूर्णकालिक कप्तान बनने के बाद रोहित एक भी मैच नहीं हारे है।

9. रोहित घेरलू ग्राउंड में इंग्लैंड के कप्तान मॉर्गन और न्यूजीलैंड के कप्तान विल्लिमसन के साथ संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा जीत दिलाने वाले कप्तान बन गए है। रोहित के नाम 16 मैचों में 15 जीत है। वहीं मॉर्गन के नाम 25 मैचों में इतनी ही जीत है। वहीं केन के नाम 30 मैचों में इतनी जीत है।

10. आज के मैच में दीपक हुड्डा द्वारा टी20I में डेब्यू किया गया। हालांकि उन्होंने बल्लेबाजी करने का मौका मिला। उन्होंने 3 ओवर डाले जिसमें वह एक भी विकेट नहीं ले पाए।