Placeholder canvas

IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ दूसरे T20 में ऐसे हो सकती है टीम इंडिया की Playing 11, देखें लिस्ट

श्रीलंका के खिलाफ भारत ने पहला टी20I बड़े आसानी से जीत लिया। अब दोनों टीम के बीच दूसरा मैच कल, 26 फरवरी धर्मशाला में होना है। जिस तरह से पहले टी20I में टीम ने प्रदर्शन किया। उसके चलते टीम बदलाव से बचना चाहेगी। हालांकि गेंदबाजी लाइन अप में एक बदलाव देखा जा सकता है।

आइये नज़र डालते है भारत के दूसरे टी20I के संभावित प्लेइंग इलेवन पर

1. रोहित शर्मा

images 33 13

रोहित शर्मा अब टी20I में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए है। उन्होंने मार्टिन गुप्टिल और विराट कोहली को पीछे छोड़ पहले टी20I में ये उपलब्धि हासिल की।

रोहित शर्मा ने पहले टी20I में संभाल कर खेला क्योंकि उनके सामने ईशान किशन आक्रामक अंदाज में थे। भारत ये मैच जीत सीरीज सील करना चाहेगी। इस कारण कप्तान खुद सालामी बल्लेबाज की तरह उतरेंगे।

2. ईशान किशन

images 34 16

श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20ई से पहले ये युवा बल्लेबाज लय में आने के लिए जुंझ रहा था। उनका फॉर्म चिंता का विषय बना हुआ था। पर कल अपनी शानदार पारी की बदौलत उन्होंने टीम का स्कोर 199 पहुंचाने में बहुत बड़ा योगदान दिया। उनके बल्ले से शानदार 89 रन आये वह भी केवल 56 गेंद पर। रोहित के साथ वह ही सालामी बल्लेबाज के तौर पर उतरेंगे।

3. श्रेयस अय्यर

images 35 19

विराट के टीम में न होने के वजह से टीम को मध्यक्रम की चिंता थी। पर श्रेयस ने पहले टी20I में एक शानदार पारी खेल कर ये चिंता दूर कर दी। श्रेयस ने मात्र 28 गेंदों पर नाबाद 57 रन बनाए। उनके इस प्रदेशन के चलते टीम ने अंतिम 8 ओवर में 88 रन बनाए। श्रेयस का भी टीम में होना तय है।

4. संजू सैमसन

images 36 16

कल ईशान के आउट होने के बाद आने वाले बल्लेबाज के लिए केवल 3 ओवर शेष थे। इस वजह से इस बल्लेबाज को मौका न देते हुए पिंच हिटर जडेजा को भेजा गया। पर दूसरे टी20I में संजू चौथे नम्बर पर बैटिंग करते नज़र आ सकते है।

5. वैंकटेश अय्यर

images 37 16

ऋतुराज कलाई की समस्या से जुंझ रहे है। जिस कारण उनके प्लेइंग इलेवन में होने पर संशय बना हुआ है। ऐसे में आल राउंडर जिन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20I में अच्छा प्रदर्शन किया था। वैंकटेश इस स्थान पर बैटिंग करते नज़र आएंगे।

6. दीपक हुड्डा

2 29

श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20I में दीपक ने टी20 में पदार्पण किया। हालांकि उनकी बल्लेबाजी नहीं आयी। जिसके चलते कप्तान उन्हें दूसरे टी20I में भी मौका दे सकते है। वेस्टइंडीज के खिलाफ ODI में दीपक ने सराहनीय प्रदर्शन किया था।

7. रविन्द्र जडेजा

images 41 14

भारत के सर्वश्रेष्ठ आल राउंडर की चोट के बाद वापसी हुई है। पहले टी20I में उन्होंने टीम को एक सफलता भी दिलाई। दूसरे मैच में भी टीम उन्हीं के साथ जाना चाहेगी।

8. भुवनेश्वर कुमार

images 42 12

भुवनेश्वर ने अपने पहले और दूसरे ओवर में टीम को सफलता दिलाई। भुवनेश्वर ने शानदार गेंदबाजी कर 2 ओवर में केवल 9 रन दिए और श्रीलंका के सालामी बल्लेबाजों को चलता किया। वह भी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे।

9. हर्षल पटेल

images 43 14

हर्षल को पहले टी20I में कोई सफलता तो नहीं मिली हालांकि उन्होंने काफी किफायती गेंदबाजी की। जहां उन्होंने 2 ओवर में केवल 10 रन दीए। हर्षल को डेथ ओवर गेंदबाज माना जाता है। भारत दूसरा टी20I भी जीतना चाहेगी। ऐसे में पटेल का टीम में होना तय है।

10. जसप्रीत बुमराह

images 44 10

श्रीलंका के खिलाफ भारत के उपकप्तान बुमराह के हाथों भी पहले टी20I में कोई सफलता नहीं लगी। पर बुमराह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक है। वह भी दूसरे टी20 के लिए टीम का हिस्सा होंगे।

11. रवि बिश्नोई

images 40 4

पहले टी20ई में अनुभव के कारण युजवेंद्र को जगह दी गई थी। पर कप्तान रोहित शर्मा दूसरे मैच में एक बदलाव कर रवि बिश्नोई के साथ जा सकते है।

श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी20 के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन :

रोहित शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, वैंकटेश अय्यर, दीपक हुड्डा, रविन्द्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, जसप्रीत बुमराह, रवि बिश्नोई।