Placeholder canvas

भारतीय टीम को मिला वीरेंद्र सहवाग जैसा दूसरा धाकड़ ओपनर, केएल राहुल की जल्द हो सकती है छुट्टी

चाहे टेस्ट क्रिकेट हो या ओडीआई या फिर टी 20I वीरेंद्र सहवाग ने अपने बल्ले से हर जगह धमाल मचाया है। वह हमेशा अच्छे स्ट्राइक रेट से ही बल्लेबाजी करना पसंद करते थे।

ये ही कारण है कि टेस्ट में उनके नाम तिहरा शतक, ओडीआई में दोहरा शतक है। अब भारत को उनके ही जैसा ओपनर मिल गया है। युवा बल्लेबाज शुभमन गिल में उनकी शैली नज़र आती हैं।

जल्द ही केएल राहुल को रिप्लेस कर सकते है शुभमन गिल

शुभमन गिल ने जबसे भारत के लिए खेलना शुरू किया है। उन्हें जितने भी मौके मिले है उन्होंने खुद को साबित किया है। के एल राहुल और रोहित शर्मा के परमानेंट ओपनर होने के कारण शुभमन को इतने मौके तो नही मिले। पर अब उनके फॉर्म को देख कर लगता है कि वह केएल राहुल को जल्द रिप्लेस कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- आईपीएल 2023 से पहले मुंबई इंडियंस ने चली तगड़ी चाल, आरसीबी के इस धाकड़ खिलाड़ी को अपने टीम में किया शामिल

इस साल बेहतरीन रहे है शुभमन गिल के आंकड़े, टी 20I में भी जल्द कर सकते है डेब्यू

इस साल शुभमन गिल ने ओडीआई और टेस्ट शतक लगाया है। टेस्ट में इस साल दो मैच में वह 151 रन बना चुके हैं। वहीं इस साल 12 ओडीआई में उनके नाम 638 रन है।

उनके ये रन 103 की स्ट्राइक रेट से आए हैं। ओडीआई में उन्होंने इस साल 4 अर्धशतक और 1 शतक लगाया हैं। शुभमन गिल अभी केवल 23 साल के है। अगर वह इसी तरह खेलते रहे तो वह आने वाले समय में क्रिकेट जगत में बहुत नाम कमा सकते हैं।

शुभमन गिल की शैले व्हाइट गेंद क्रिकेट के लिए काफी अच्छी है। वह काफी तेज गति से रन बनाते है। साथ ही उनकी खास बात उनका आसानी से विकेट न देना हैं।

वह बहुत जल्द भारत के लिए व्हाइट गेंद क्रिकेट में मुख्य सलामी बल्लेबाज साबित हो सकते हैं। अब बस इंतजार है तो गिल के टी 20I में डेब्यू का। अगले साल शुरुआत में ही उन्हें ये मौका मिल सकता हैं।

ये भी पढ़ें- ईशान किशन की तरह ये 2 धाकड़ बल्लेबाज रणजी ट्राॅफी में मचा रहे तहलका, अब ठोका टीम इंडिया में एंट्री का दरवाजा