Placeholder canvas

आईपीएल 2023 से पहले मुंबई इंडियंस ने चली तगड़ी चाल, आरसीबी के इस धाकड़ खिलाड़ी को अपने टीम में किया शामिल

आईपीएल 2023: मुंबई इंडियंस, जिसका पिछले साल प्रदर्शन बेहद खराब रहा, ने इस साल कुछ अलग करने की कोशिश की हैं। मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से उनके तेज गेंदबाज जेसन बेहरेनडॉर्फ को ट्रेड कर लिया है।

2022 में जेसन बेहरेनडॉर्फ को 75 लाख रूपए में बैंगलोर द्वारा खरीदा गया था। पर ऑस्ट्रेलिया के इस तेज गेंदबाज को एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला।

मुंबई इंडियंस ने चली बड़ी चाल, तेज गेंदबाजी यूनिट में किया बदलाव

मुंबई इंडियंस की तेज गेंदबाजी यूनिट को लेकर इस साल संशय बरकरार हैं। जहां इस साल के सीजन की तरह शायद ही जोफ्रा आर्चर टीम से जुड़े। वहीं जसप्रीत बुमराह की रिकवरी पर भी अभी सवाल है।

ऐसे में टीम को अपनी तेज गेंदबाजी यूनिट में कुछ बदलाव करना बेहद जरूरी हो गया था। ऐसे में जेसन बेहरेनडॉर्फ को आरसीबी से ट्रेड करके मुंबई इंडियंस ने चाल चली हैं। बेहरेनडॉर्फ को उनकी गति साथ ही दोनों तरफ गेंद को स्विंग करने के लिए जाना जाता हैं।

ये भी पढ़ें- विराट कोहली के बाद ये युवा बनेगा अगला सबसे बड़ा बल्लेबाज, पूर्व दिग्गज ने की भविष्यवाणी

पहले भी मुंबई इंडियंस का हिस्सा रह चुके हैं

जेसन बेहरेनडॉर्फ पहले मुंबई ही फ्रेंचाइजी का हिस्सा थे। उन्हें 2018 में टीम से जोड़ा गया था। 2019 में उन्हें मुंबई से खेलने का मौका मिला था और उन्होंने चोटिल होने से पहले 5 मैच में 5 विकेट अपने नाम किए थे।

2020 में उन्हें रिलीज कर दिया गया था। 2022 मेगा नीलामी में आरसीबी द्वारा उन्हें खरीदा गया। पर जेसन को एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। अब मुम्बई ने इस तेज गति के गेंदबाज को एक बार फिर अपनी टीम से जोड़ लिया हैं।

जेसन बेहरेनडॉर्फ के आंकड़े ( ओडीआई, टी 20I, टी 20)

जेसन ने अभी तक 106 टी 20 मैच खेले है जिसमें उनके नाम 119 विकेट हैं। वहीं 12 ओडीआई में उनके नाम 16 विकेट है, साथ ही 9 टी20I में उन्होंने 7 विकेट लिए है।

उम्मीद है कि जेसन को टीम के जोड़ मुंबई ने अपनी तेज गेंदबाजी यूनिट को और भी मजबूत कर लिया है। जेसन अगले साल होने वाले आईपीएल में तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें- क्रिस गेल की तरह 2 धुरंधर बल्लेबाज कर रहे छक्कों की बौछार, चयनकर्ता जल्द दे सकते हैं टीम इंडिया में मौका