Placeholder canvas

आखिरी ओवर में चाहिए थे 17 रन, धोनी ने ऐसे छीना मुंबई के जबड़े से जीत; पढ़िए आखिरी 6 गेंद का रोमांच

IPL 32th Match : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) गुरुवार को चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बीच टूर्नामेंट का 32 वां मुकाबला खेला गया।

इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने आखिरी ओवर की लास्ट बॉल पर मुंबई इंडियंस को हराकर हैरतअंगेज जीत दर्ज की। इस जीत के हीरो चेन्नई सुपर किंग्स के विकेटकीपर बल्लेबाज और आखिरी में मैच खत्म करने वाले एम एस धोनी (MS Dhoni) रहे।

मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनने वाली सीएसके के सामने जीत के लिए 156 रनों का लक्ष्य था और अंतिम ओवर में उसे जीत के लिए 17 रन चाहिए थे। चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से क्रीज पर महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) और ड्वेन प्रीटोरियस थे। जबकि मुंबई इंडियंस के लिए पारी का आखिरी ओवर करने जयदेव उनादकट आए।

जानिए सीएसके की पारी के आखिरी ओवर का पूरा रोमांच

4 2

1- जयदेव उनादकट की अंतिम ओवर की पहली गेंद पर सीएसके के ड्वेन प्रीटरियस एलबीडब्ल्यू आउट होकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद ड्वेन ब्रावो बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर आए।

2- लास्ट ओवर की दूसरी गेंद पर ड्वेन ब्रावो ने डीप स्क्वायर लेग की तरफ गेंद को खेलकर सिंगल लिया।

3- तीसरी गेंद का सामना करने के लिए महेंद्र सिंह धोनी स्ट्राइक पर थे उन्होंने साइट स्क्रीन की तरफ शानदार सिक्स लगाकर मैच में जान डाल दी।

4- इसके बाद उन्होंने ओवर की चौथी गेंद पर शार्ट फाइन लेग की तरफ चौका लगाया।

5- उनादकट ने ओवर की पांचवी गेंद मिडिल स्टंप पर यॉर्कर फेंकी। जिसे एमएस धोनी ने डीप स्क्वायर लेग पर खेलकर 2 रन बटोर लिए। यहां से अब चेन्नई को जीत के लिए 1 गेंद पर 4 रन की दरकार थी।

6- पारी की अंतिम गेंद पर चेन्नई सुपर किंग्स के विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने डीप स्क्वायर लेग पर चौका लगाकर चेन्नई सुपर किंग्स को मुकाबले में जीत दिलाई।

साल 2019 में धोनी (MS Dhoni) ने उनादकट के ओवर में लगाए थे लगातार छक्के

ms hit

साल 2019 के इंडियन प्रीमियर लीग में महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने उनादकट को निशाने पर लेते हुए उनकी जमकर खबर ली थी। उस दौरान धोनी (MS Dhoni) ने जयदेव उनादकट की एक ओवर में कुल 3 छक्के उड़ाए थे और उस समय उनादकट राजस्थान रायल्स (Rajasthan Royals) के लिए आईपीएल खेल रहे थे और धोनी चेन्नई सुपर किंग की कप्तानी कर रहे थे।

उस मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी ने 4 छक्कों और 4 चौकों की बदौलत 46 गेंदों पर नाबाद 75 रनों की शानदार पारी खेली थी।

फॉर्म में नजर आ रहे हैं धोनी (MS Dhoni)

MS Dhoni

चेन्नई सुपर किंग्स के विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी मौजूदा सत्र में शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग के पहले मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 50 रन की बेहतरीन पारी खेली थी। महेंद्र सिंह धोनी इस सीजन में अब तक छह पारियों में 60 की एवरेज के साथ 120 रन बना चुके हैं। जिसमें वह 4 बार नाबाद पवेलियन लौटे हैं।

CSK ने दर्ज की दूसरी जीत

mukesh chaudhari1

इंडियन प्रीमियर लीग 2022 का 32 वा मैच चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। इस मुकाबले मेंचेन्नई सुपर किंग्स के विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने आखिरी गेंद पर चौका CSK को जीत दिलाई।

दूसरी तरफ ये मुकाबला गंवाने के साथ ही मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम टूर्नामेंट में अब तक लगातार सात हार झेल चुकी है। जबकि चेन्नई सुपर किंग्स की दूसरी जीत है।

ये भी पढ़ें- MI vs CSK : धोनी ने आखिरी बॉल पर चौका जड़कर CSK को दिलाई 3 विकेट से जीत, मुंबई की सातवीं हार