Placeholder canvas

IPL 2022: केएल राहुल ने तोड़ा बड़ा रिकाॅर्ड, इस मामले में रोहित शर्मा और विराट कोहली से आगे निकले

इंडियन प्रीमियर लीग सीजन -15 में लखनऊ सुपरजाइंट्स (Lucknow super Giants) की अगुवाई कर रहे केएल राहुल (KL Rahul) 1-2 मुकाबला मुकाबलों को छोड़ दे तो अगर उनका प्रदर्शन हर मुकाबले में शानदार रहा है।

केएल राहुल (KL Rahul) ने दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के खिलाफ बेहतरीन पारी खेली थी। और इस मुकाबले में उन्होंने जैसे ही पहला छक्का लगाया। उसी दौरान वे इंडियन प्रीमियर लीग में अपने देश के लिए सबसे तेज 150 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बनने का गौरव हासिल कर चुके थे। केएल राहुल (KL Rahul) वर्तमान सीजन में शानदार परफॉर्मेंस कर रहे हैं। उनका बल्ला लगातार रन भी उगल रहा है।

35 गेंदों पर पूरा किया अर्धशतक

KL Rahulदिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में केएल राहुल (KL Rahul) ने 35 गेंदों का सामना करते हुए 3 चौकों और तीन छक्कों की बदौलत शानदार अर्धशतक लगाया। केएल राहुल (KL Rahul) द्वारा दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेली गई 77 रनों की पारी इंडियन प्रीमियर लीग 2022 की तीसरी फिफ्टी है और भी अब तक कुल 2 शतक भी इस सीजन में लगा चुके हैं।

छक्कों के मामले में रोहित शर्मा और विराट कोहली से निकले आगे

kl rahul

इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में भारत के लिए सबसे 150 सिक्स लगाने का रिकॉर्ड संजू सैमसन (Sanju Samson) के नाम पर था। वर्तमान सत्र में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी कर रहे संजू सैमसन ने 125 इनिंग्स खेलकर 150 छक्के लगाए थे। जबकि केएल राहुल (KL Rahul) ने 100 से भी कम इनिंग्स में ये कारनामा किया है।

एक तरफ जहां रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने डेढ़ सौ छक्के लगाने के लिए 129 पारियां खेली थी तो वही विराट कोहली (Virat Kohli) ने 150 छक्के लगाने के लिए 132 पारियों का सहारा लिया था। आपको बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे तेज 150 छक्के जड़ने का रिकॉर्ड क्रिस गेल (Chris Gayle) के नाम पर आज भी कायम है।

ये भी पढ़ें- रवींद्र जडेजा के CSK की कप्तानी छोड़ने पर वीरेंद्र सहवाग की आयी बड़ी प्रतिक्रिया