Placeholder canvas

IPL 2022: जानिए कौन हैं ललित यादव, जिसने 126 के स्ट्राइक रेट से रन बनाकर मुंबई इंडियन्स के जबड़े से छीनी जीत

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस(MI) की टीम को साल 2022 के आईपीएल टूर्नामेंट में भी हार के साथ सफर की शुरुआत करनी पड़ी। मुंबई इंडियंस की टीम अब तक कुल 10 बार हार के साथ सीजन की शुरुआत कर चुकी है।

मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स (DC) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेले गए मुकाबले में ऋषभ पंत (Rishabh pant) की अगुवाई वाली DC ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हरा दिया।

lalit yadav dc

दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने टॉस जीतने के बाद मुंबई इंडियंस को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया।जिसके बाद मुंबई इंडियंस की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट गंवाकर स्कोरबोर्ड पर 177 रन लगाए। 178 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 4 विकेट से मुकाबला अपने नाम किया।

मुकाबले में एक समय दिल्ली कैपिटल्स की टीम 9.4 ओवर में सिर्फ़ 72 रन पर पांच विकेट गंवाकर संघर्ष करती नजर आ रही थी मगर लोअर ऑर्डर के ललित यादव, शार्दुल ठाकुर और अक्षर पटेल ने बल्ले से कमाल दिखाते हुए टीम की झोली में जीत डाल दी।

लोअर ऑर्डर के इन बल्लेबाजों के दम पर दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने हासिल की जीत

dc batयुवा बल्लेबाज ललित यादव (Lalit Yadav) को दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने नंबर पांच पर बल्लेबाजी के लिए भेजा। उन्होंने 38 गेंदों का सामना करते हुए 48 रन (38 गेंद,4 चौके, 2 छक्के) बनाए।

इस युवा खिलाड़ी ने ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) के साथ 22 गेंदों में 32 रन, अक्षर पटेल के साथ 30 गेंदों में 75 रनों की पार्टनरशिप करके मुंबई को हार के मुंह में धकेल दिया।

मैच के दौरान एक समय दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 10 ओवर में 77/5 था। लेकिन जीत के लिए शेष बचे 100 रन दिल्ली कैपिटल्स की टीम 8.4 ओवर में ही बना डाले।

मुंबई इंडियंस के इस गेंदबाज को बनाया निशाना

lalit

दिल्ली कैपिटल की पारी के दौरान ललित यादव और अक्षर पटेल ने मिलकर डेनियल सम्स के विरुद्ध पारी के 18 वें ओवर में तीन छक्के और एक चौका लगाकर 24 रन कूट डालें। इस ओवर में दोनों खिलाड़ियों ने बल्ले के दम पर मैच का रुख बदल दिया।

ललित यादव का परिचय एक नजर में :

मेगा ऑक्शन में दिल्ली ने 65 लाख खरीदा था

IPL Mega Auction

मुंबई के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स के पहले मुकाबले में मैच जिताऊ पारी खेलने वाले ललित यादव को दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने मेगा ऑक्शन के जरिए 65 लाख रुपए देकर टीम से जोड़ा था। 25 साल के ऑलराउंडर ललित यादव (Lalit Yadav) डोमेस्टिक क्रिकेट में दिल्ली के लिए खेलते दिखाई देते हैं।

यह युवा खिलाड़ी विस्फोटक बल्लेबाजी करने के साथ ही स्पिन गेंदबाजी से भी टीम को फायदा पहुंचाता है। दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच में का ऑक्शन में इस खिलाड़ी को खरीदने की होड़ मची थी मगर अंत में बाजी दिल्ली कैपिटल्स के हाथ लगी थी।

दिल्ली के लिए खेलते हैं डोमेस्टिक क्रिकेट

ललित यादव (Lalit Yadav) ने वर्ष 2017 में दिल्ली के लिए पहला प्रथम श्रेणी मुकाबला खेला था। इसके बाद इस युवा खिलाड़ी को साल 2018 में दिल्ली की T20 टीम से खेलने का चांस मिला था। साल 2018 से लेकर ललित यादव अब तक कुल 48 टी-20 मुकाबले खेल चुके हैं। इ

स दौरान उन्होंने 39.26 की एवरेज के साथ 746 रन बनाए हैं। अगर उनके बैटिंग स्ट्राइक रेट की बात करें तो इस दौरान उनका बल्लेबाजी का स्ट्राइक रेट है 144 का रहा है। इसके अलावा वे 32 विकेट भी चटका चुके हैं।

पिछले सीजन में किया था आईपीएल डेब्यू

दिल्ली कैपिटल्स के लिए मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहले मुकाबले में धमाल मचाने वाले ललित यादव (Lalit Yadav) ने साल 2021 के आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए पदार्पण मुकाबला खेला था। पिछले सीजन में उन्होंने 7 मैचों में तीन बार बगैर आउट हुए 68 रन बनाए थे। जबकि उन्होंने उस दौरान 4 विकेट भी अपने नाम किए थे।

ये भी पढ़ें- IPL: 2008 से 2021 तक इन खिलाड़ियों के नाम रही आईपीएल पर्पल कैप, देखिए पूरी लिस्ट