Placeholder canvas

मुंबई इंडियंस के खिलाफ आज इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतर सकती है कोलकाता नाइट राइडर्स, देखें लिस्ट

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) में अब तक कुल 13 मैच खेले जा चुके हैं। फिर भी आईपीएल की सबसे सफल टीम यानी कि मुंबई (Mumbai Indians) को जीत की तलाश अभी भी है। ऐसा इसलिए क्योंकि मुंबई इंडियंस की अब तक टूर्नामेंट में खेले दोनों मुकाबलों में हार का सामना कर चुकी है।

दूसरी तरफ कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) की टीम 3 मुकाबले खेल कर 2 में जीत हासिल कर चुकी है। ऐसे में कोलकाता नाइटराइडर्स (Kolkata Knight Riders) के लिए एक खुशखबरी भी निकल कर सामने आई है। खुशखबरी यह है कि पैट कमिंस ने अपना क्वारंटाइन पूरा कर लिया है और अब वह मुंबई के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए टीम में शामिल होंगे।

पैट कमिंस की वापसी से गदगद है कोलकाता नाइट राइडर्स

Kolkata Knight Riders के लिहाज से मुंबई इंडियंस के खिलाफ 6 अप्रैल यानी कि आज पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाने वाला मुकाबला काफी अहम होगा। क्योंकि उनकी टीम में अब पैटकमिंस भी जुड़ चुके हैं। इस मुकाबले को जीतकर अंक तलिका में शीर्ष पर पहुंचना चाहेंगे।

अगर Kolkata Knight Riders की टीम इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस को मात दे देती है तो वह राजस्थान रॉयल्स को हटाकर नंबर एक पर काबिज हो जाएगी। जबकि अभी भी जीत की तलाश कर रही मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लिए आज के मुकाबले से सूर्यकुमार यादव (Surya Kumar Yadav) वापसी कर सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो मुंबई इंडियंस की टीम पहले से बेहतर स्थिति में होगी। और उसके केकेआर के खिलाफ जीत दर्ज करने के चांसेस भी बढ़ जाएंगे।

Kolkata Knight Riders के उमेश यादव हैं फॉर्म में

umesh y2

कोलकाता नाइट राइडर्स के तेज गेंदबाज उमेश यादव (Umesh Yadav ) मौजूदा सत्र में टीम के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उमेश यादव इस सीजन में अब तक 3 मुकाबले खेल कर 7.38 की औसत के साथ 72 गेंदों में 69 रन देकर 8 विकेट अपने नाम कर चुके हैं।

ऐसे में पर्पल कैप उनके सिर की शोभा बढ़ा रही है। जबकि सबसे अधिक विकेट लेने के मामले में नंबर 2 पर राजस्थान रायल्स के यजुवेंद्र चहल पहुंच गए हैं। वे अब तक कुल 7 विकेट हासिल कर चुके हैं। जबकि का नंबर 3 की बात करें तो नंबर 3 पर लखनऊ सुपरजाइंट्स के आवेश खान है। इस युवा खिलाड़ी ने अब तक 3 मुकाबले खेलकर 7 विकेट चटकाए हैं।

मुंबई इंडियंस के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स की संभावित प्लेइंग इलेवन

Kolkata knight Riders

 

अजिंक्य रहाणे, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सैम बिलिंग्स, नितीश राणा, आंद्रे रसेल, सुनील नारायण, शिवम मावी, उमेश यादव, पैट कमिंस और वरुण चक्रवर्ती।

ये भी पढ़ें- मुंबई इंडियंस के खिलाफ आज इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतर सकती है कोलकाता नाइट राइडर्स, देखें लिस्ट