Placeholder canvas

IPL 2022 : ऑक्शन लिस्ट में यूपी बिहार के खिलाड़ियों की धाक, बेस प्राइस 20 लाख से लेकर 2 करोड़, देखें लिस्ट

इंडियन प्रीमियर लीग के मेगा ऑक्शन (IPL 2022 Mega Auction) के लिए खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट जारी कर दी गई है। साल 2022 के आईपीएल के लिए मेगा नीलामी 590 खिलाड़ी उतरेंगे।

खिलाड़ियों पर 10 टीमें दांव खेलती नजर आएंगी। यदि प्रदेश के क्रिकेट एसोसिएशन के तौर पर देखें तो साल 2022 की मेगा नीलामी के लिए उत्तर प्रदेश और बिहार के कई खिलाड़ियों का नाम मेगा ऑक्शन की लिस्ट में शामिल है।

kuldeep and

आईपीएल 2022 की मेगा ऑक्शन के लिए यूपी बिहार के इन खिलाड़ियों का बेस् प्राइस 20 लाख से लेकर 2 करोड रुपए तक है। इस लिस्ट में कुलदीप यादव और सुरेश रैना (Suresh Raina) जैसे बड़े खिलाड़ियों का भी नाम शामिल किया गया है। वहीं, बिहार से भी तकरीबन आधा दर्जन खिलाड़ियों ने आईपीएल ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया है। यूपी और बिहार की खिलाड़ियों का नाम और बेस प्राइस यहां पर जानते हैं।

यूपी क्रिकेट एसोसिएशन से नीलामी में शामिल होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट

सुरेश रैना 2 करोड रुपए, भुवनेश्वर कुमार 2 करोड़ रुपए, कुलदीप यादव 1 करोड़ रुपए, प्रियम गर्ग 20 लाख रुपए, शिवम मावी 40 लाख रुपए, अंकित सिंह राजपूत 20 लाख रुपए, कार्तिक त्यागी 20 लाख रुपए, रिंकू सिंह 20 लाख रुपए, यश दयाल 20 लाख रुपए, वासु वत्स 20 लाख रुपए, समीर रिजवी 20 लाख रुपए।

इसके अलावा ध्रुव जुरेल 20 लाख रुपए, आर्यन जुयाल 20 लाख रुपए, अक्षदीप नाथ 20 लाख रुपए, मोहसिन खान 20 लाख रुपए, जीशान अंसारी20 लाख रुपए, सौरभ कुमार 20 लाख रुपए, संदीप कुमार 20 लाख रुपए, जसमेर धनखड़ 20 लाख रुपए, अमित मिश्रा 20 लाख रुपए, करण शर्मा 20 लाख रुपए, मोहित जांगरा 20 लाख रुपए, आकिब खान 20 लाख रुपए, शिवम शर्मा 20 लाख रुपए, पूर्णक़ त्यागी20 लाख रुपए, और यशोवर्धन सिंह 20 लाख रुपए।

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के खिलाड़ी जो नीलामी में हैं शामिल

अनुज राज- गेंदबाज- (बेस प्राइस 20 लाख), अभिजीत- साकेत गेंदबाज- (बेस प्राइस 20 लाख), प्रत्यूष सिंह- ऑल राउंडर- (बेस प्राइस 20 लाख), लखन राजा- ऑल राउंडर- (बेस प्राइस 20 लाख), विपुल कृष्णा -गेंदबाज- (बेस प्राइस 20 लाख), अनुनय सिंह -ऑल राउंडर- (बेस प्राइस 20 लाख)

यूपी की टीम भी साल 2022 के आईपीएल में दिखाई देगी मैदान पर

LSG1

आपको बता देंगे साल 2022 के टूर्नामेंट में यूपी के कई खिलाड़ियों ने नीलामी के लिए अपना नाम दिया है। ऐसा इसलिए क्योंकि अगले सीजन में आईपीएल में यूपी की भी एक टीम नजर आने वाली है। जिसका नाम है लखनऊ सुपरजाइंट्स। और इस टीम के मालिक हैं संजीव गोयंका। खास बात यह है कि यह अब तक की आईपीएल इतिहास की सबसे महंगी टीम है। इसे खरीदने के लिए Rpsg ग्रुप ने 7090 करोड़ों रुपए खर्च किए हैं।

गौरतलब है कि आईपीएल 2022 के लिए फरवरी माह में मेगा ऑक्शन का आयोजन बेंगलुरु में किया जाएगा। जहां पर 590 खिलाड़ियों पर 10 टीमें बोली लगाती नजर आएंगी। नीलामी में 300 से अधिक अनकैप्ड खिलाड़ी भी शिरकत कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- IPL के ऑक्शन लिस्ट में आया नाम तो एस श्रीसंत हुए भावुक, सोशल मीडिया पर लिखी दिल की बात