Placeholder canvas

आईपीएल 2023 के नीलामी में इन 5 विदेशी खिलाड़ियों पर होगी धनवर्षा, नंबर-1 प्लेयर पर लग सकती सबसे बड़ी बोली

आईपीएल 2023 की सरगर्मियां बड़े जोरों से हैं। आगामी सत्र के लिए मिनी ऑक्शन का आयोजन 23 दिसंबर को कोच्चि में होना है।

कोच्चि में होने वाले इस आयोजन में सभी फ्रेंचाइजी कुल 405 खिलाड़ियों पर बोली लगाती नजर आएंगी। मिनी ऑक्शन के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए खिलाड़ियों की बात करें तो इनमें से 405 खिलाड़ियों में से 273 इंडियन प्लेयर हैं, वही 132 खिलाड़ी विदेशी हैं।

मीडिया में आई खबरों की मानें तो इस नीलामी में इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले 119 खिलाड़ी है जबकि जिन्होंने अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेला है उनकी संख्या 282 है। ‌ इस आर्टिकल के जरिए हम उन पांच खिलाड़ियों के बारे में चर्चा करने वाले हैं जिन पर इस बार की मिनी नीलामी में फ्रेंचाइजी पानी की तरह पैसा बहा सकती हैं।

आइए जानते हैं उन पांच खिलाड़ियों के बारे में जो अपने प्रदर्शन के दम पर किसी भी मुकाबले का रूख पलटने की क्षमता रखते हैं…

1. बेन स्टोक्स

इंग्लिश क्रिकेटर पर आईपीएल 2023 के मिनी ऑप्शन में करोड़ों रुपए की बोली लग सकती है। बीते साल 2017 में इस क्रिकेटर को राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स ने 14.5 करोड़ की बड़ी राशि दी थी। माना जा रहा है कि बेन स्टोक्स इस आईपीएल आक्शन में सबसे मंहगे बिक सकते हैं।

ये भी पढ़ें- जिस खिलाड़ी को टीम इंडिया में कभी नहीं मिला मौका, उसे IPL के ऑक्शन में खरीदने के लिए मच सकती है KKR और SRH में होड़

उनके हालिया प्रदर्शन को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस बार भी उन्हें तगड़ी राशि मिलेगी। इंग्लैंड का यह आलराउंडर खिलाड़ी गेंद और बल्ले से अपनी टीम को फायदा पहुंचा सकता है।

इस खिलाड़ी के दम पर इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया में हाल ही में आयोजित किए गए टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में जीत दर्ज की थी।

2. सैम कुरेन

सैम कुरेन को साल 2022 की मिनी नीलामी में दो करोड़ रुपए वाले बेस प्राइस ग्रुप में रखा गया है। जैसी खबरें हैं अगर उन पर गौर करें तो इस खिलाड़ी को खरीदने के लिए कई टीमों के बीच नीलामी के दौरान जोर आजमाइश देखने को मिल सकती है।

इस इंग्लिश क्रिकेटर ने इंडियन प्रीमियर लीग में अब तक केवल 32 मुकाबले ही खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 32 विकेट चटकाने के साथ 337 भी बनाए हैं।

3. रिली रोसोब

दक्षिण अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज रिली रोसोब को आईपीएल की मिनी नीलामी के दौरान अपने पाले में करने के लिए विभिन्न टीमों के बीच खींचतान देखने को मिलेगी। यह खिलाड़ी टॉप ऑर्डर में तेजतर्रार बल्लेबाजी कर सकता है।

इसके साथ जरूरत पड़ने पर यह खिलाड़ी लोअर ऑर्डर में आकर भी विपक्षी टीम के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ सकता है। दक्षिण अफ्रीका के इस खिलाड़ी ने आईपीएल में पांच मुकाबले खेलकर 53 रन बनाए हैं। वही बात करें अगर इस खिलाड़ी के t20 करियर की तो इसने 26 t20 मुकाबला खेलकर 699 रन बनाए हैं।

4. आदिल रशीद

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के सीनियर स्पिनर आदिल रशीद मिनी ऑक्शन में करोड़ों की राशि झटक सकते हैं। इस खिलाड़ी को पिछले माह यानी कि नवंबर के महीने में आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ पुरस्कार के लिए भी चुना गया था।

यह खिलाड़ी भारत की सर जमी पर विपक्षी टीम के किसी भी बल्लेबाज को सस्ते में पवेलियन भेजने की क्षमता रखता है। आदिल रशीद अब तक 92 t20 मुकाबला खेलकर 93 विकेट हासिल कर चुके हैं।

5. कैमरून ग्रीन

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के हरफनमौला खिलाड़ी कैमरून ग्रीन इस बार इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ियों में से एक रह सकते हैं।

इस खिलाड़ी ने जब ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत दौरे पर आई थी, तो उन्होंने 2 हाफ सेंचुरी लगाई थी। ये खिलाड़ी गेंद और बल्ले दोनों से कमाल का कर सकता है। ऐसे में कोई भी टीम इस खिलाड़ी को अपने खेमे में जोड़ना चाहेगी।

ये भी पढ़ें :AUS vs SA: पहले टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम का हुआ ऐलान, जानिए किन खिलाड़ियों को मिला मौका और कौन बना कप्तान