Placeholder canvas

आईपीएल 2023 का लाइव ऑक्शन कब, कहां और कैसे देखें, जानिए कितने बजे शुरू होगी नीलामी

आईपीएल 2023 के सत्र के लिए इस बार 23 दिसंबर को कोच्चि में मिनी ऑक्शन होना है। साल 2023 के आईपीएल के लिए नीलामी में शामिल होने वाले कुल 405 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी।

नीलामी की शुरुआत में 10 टीमों ने कुल 369 प्लेयरो को शॉर्टलिस्ट किया है। इसके बाद इन्होंने 36 और खिलाड़ियों के बारे में रिक्वेस्ट की थी। ऐसे में अब की बार की नीलामी में कुल 405 खिलाड़ी दिखाई देंगे।

जानिए कितने विदेशी और कितने देसी खिलाड़ी हो रहे हैं आईपीएल 2023 के नीलामी में शामिल?

साल 2023 के सत्र के लिए होने वाली नीलामी में शामिल होने वाले 405 खिलाड़ियों में से 273 भारतीय खिलाड़ी होंगे, 132 विदेशी खिलाड़ी होंगे। इनके अलावा एसोसिएट देशों के 4 खिलाड़ी भी हिस्सा ले रहे हैं। इस बार के ऑप्शन में कुल 119 कैप्ड प्लेयर हैं। बात करें अगर अनकैप्ड प्लेयरो की संख्या की तो ऐसे खिलाड़ियों की संख्या 282 है।

आइए जानते हैं आईपीएल 2023 की नीलामी की लाइव स्ट्रीमिंग और लाइव प्रसारण से संबंधित जानकारियों के बारे में

आईपीएल 2023 के सीजन के लिए नीलामी कब होनी है?

IPL 2023 की नीलामी शुक्रवार को 23 दिसंबर को होनी है।

नीलामी की टाइमिंग क्या रहेगी?

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की नीलामी भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से शुरू होनी है।

मिनी ऑक्शन का प्रसारण किस टेलीविजन चैनल पर दिखाया जाएगा?

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के सत्र के लिए खिलाड़ियों की होने वाली नीलामी का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स के चैनल्स पर किया जाएगा।

आईपीएल 2023 की मिनी नीलामी की लाइव स्ट्रीमिंग कहां पर देखने को मिलेगी?

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के सत्र के लिए आयोजित होने वाली मिनी ऑक्शन की लाइव स्ट्रीमिंग जिओसिनेमा पर देखने को मिलेगी।

गौरतलब है कि साल 2023 के आईपीएल में खेलने के लिए सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान रह चुके केन विलियमसन और पंजाब किंग्स के कप्तान रह चुके मयंक अग्रवाल जैसे दिग्गज खिलाड़ी नीलामी में नजर आएंगे।

ऐसा इसलिए होगा क्योंकि इन खिलाड़ियों की इनकी फ्रेंचाइजी ने मिनी ऑक्शन से पहले रिलीज करने का फैसला किया है। इन खिलाड़ियों के साथ ही कई दिग्गज खिलाड़ी भी आईपीएल की मिनी नीलामी में नजर आने वाले हैं। जिन के भाग्य का फैसला 23 दिसंबर को होना है।

ये भी पढ़ें :आईपीएल 2023 के नीलामी में इन 5 विदेशी खिलाड़ियों पर होगी धनवर्षा, नंबर-1 प्लेयर पर लग सकती सबसे बड़ी बोली