Placeholder canvas

आईपीएल के 3 स्टार बल्लेबाज, जो अगले T20 वर्ल्ड में टीम इंडिया में आ सकते है नजर, नंबर-2 तो अकेले दिला सकता है जीत

जबसे आईपीएल की शुरुआत हुई है। भारत की राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने वाले ज्यादातर खिलाड़ी आईपीएल में अच्छे प्रदर्शन की बदौलत ही आए हैं। चाहे जसप्रीत बुमराह हो या अर्शदीप या फिर सूर्यकुमार यादव।

इन सब ने आईपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन कर टीम में जगह बनाई हैं। आज हम बात करेंगे उन तीन आईपीएल स्टार की जो अमेरिका में होने वाले टी 20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया में जगह बना सकते हैं।

1. राहुल त्रिपाठी

2017 में पुणे सुपर जायंट्स के लिए अपने डेब्यू के साथ ही राहुल त्रिपाठी ने आईपीएल में शानदार आगाज किया था। उस साल उन्होंने 14 मैच में 391 रन बनाए थे। उसके बाद भी उनका फॉर्म ऊपर नीचे जाता रहा। पर 2021 और 2022 में वह बल्ले से शानदार रहे।

2021 में जहां उन्होंने 397 रन बनाए वहीं 2022 में 414। 2022 में तो उनके स्ट्राइक रेट में भी खासा सुधार हुआ जहां उन्होंने 158 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। जिसके चलते उन्हें टीम इंडिया से कॉल अप भी आया। हालांकि उन्हें अभी तक खेलने का मौका नहीं मिला है पर अगले टी20 वर्ल्ड कप के लिए वह टीम का हिस्सा हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें- IND vs NZ: क्रिकेट फैंस के लिए बुरी खबर, बारिश के चलते रद्द किया गया भारत-न्यूजीलैंड दूसरा वनडे

2. ऋतुराज गायकवाड़

इस टी 20 वर्ल्ड कप में भारत के दोनों ओपनर्स कुछ खास नहीं कर पाए। ऐसे में उम्मीद है की टीम अलग अप्रोच से खेलते हुए युवाओं को मौका देगी। ऐसे में आईपीएल स्टार गायकवाड़ ओपनिंग विकल्प हो सकते है। आईपीएल से सीधे टीम में जगह बनाने वाले गायकवाड़ ने भारत के लिए 9 टी 20 और 1 ओडीआई खेला है।

वहीं आईपीएल की बात करे तो 2021 में वह 635 रन बना कर ऑरेंज कैप होल्डर रहे थे। उन्होंने 36 मैच में 38 की औसत से 1207 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 130 से ऊपर रहा है। उन्हे मौके दिए जाए तो वह अकेले दम पर भी टीम को जीत दिला सकते हैं।

3. रजत पाटीदार

इस साल आरसीबी को प्लेऑफ तक पहुंचने में रजत का सबसे बड़ा हाथ रहा था। रजत पाटीदार ने 2021 से ही आईपीएल में खेलना शुरू किया था उस समय उन्हें इतने मौके भी नहीं मिले थे। पर नीचे क्रम पर बल्लेबाजी करने वाले रजत ने इस सीजन में 8 मैचों में 333 रन बनाए।

उनके ये रन 145 की स्ट्राइक रेट से आए। इसके चलते उन्हें टीम इंडिया से कॉल अप भी आया। हालांकि अभी तक उन्हें डेब्यू का मौका नहीं मिला है। पर वह आगमी टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया से जुड़ सकते हैं।

ये भी पढ़ें- लंबे समय बाद टीम इंडिया को मिला जहीर खान जैसा खतरनाक गेंदबाज, अकेले दम पर मैच जिताने की रखता क्षमता