Placeholder canvas

6,6,6,6,6,6,6,6…ईशान किशन का फिर गरजा बल्ला, छक्कों की बौछार कर ठोक डाला शतक

रणजी ट्रॉफी: हाल ने ही डबल सेंचुरी लगाए वाले भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने एक बार फिर बल्ले से अपना दमखम दिखाया है।

ईशान किशन ने अब रणजी ट्रॉफी में केरल के खिलाफ खेलते हुए 132 रन की पारी खेली। उनकी इस पारी के चलते ही झारखंड की टीम की स्तिथि थोड़ी सुधार पाई।

ओडीआई में दोहरा शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बने ईशान किशन

आपको बता दे, ईशान किशन ने हाल में ही बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी ओडीआई में मौका मिलने के पर दोहरा शतक लगाया। इतना ही नहीं वह ओडीआई में दोहरा शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज भी बने।

ये भी पढ़ें- भारत के पास ईशान किशन जैसा नया ओपनर, रणजी ट्राॅफी में बल्ले से मचा रहा धमाल, जल्द मिल सकती है टीम इंडिया में एंट्री

साथ ही वह सबसे तेज दोहरा शतक बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए। अब उन्होंने अपने इस प्रदर्शन को आगे भी जारी रखा हैं।

अब रणजी में खेली अद्भुत पारी, 8 छक्के की मदद से बनाए 132 रन

ईशान किशन हाल में रणजी ट्रॉफी खेल रहे हैं। वह झारखंड की टीम के लिए खेल रहे है। उनकी टीम का मुकाबला केरल की टीम के खिलाफ हैं। इस मैच में केरल ने पहले पारी में पहले बल्लेबाजी करते हुए अक्षय चंद्रन के 150 रन के बदौलत बोर्ड पर 475 रन लगाए।

जवाब में झारखंड की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने महज 56 रन पर 3 विकेट गवां दिए। चौथा विकेट गिरने पर ईशान किशन आए उसके बाद उन्होंने सौरभ तिवारी के साथ मिलकर ऐसा प्रदर्शन किया जो देखने लायक था।

दोनों ने पांचवे विकेट के लिए 202 रन जोड़े। अपना विकेट गवांए जाने से पहले ईशान ने 195 गेंदों पर 132 रन बनाए। जिसमें 9 चौके और 8 छक्के शामिल थे। ईशान की पारिंके बदौलत झारखंड की टीम ने 340 रन बनाए।

ईशान का अगर ये फॉर्म जारी रहता है तो वह कुछ समय में भारत को टीम में परमानेंट जगह बना सकते है। वैसे भी भारत को एक दमदार सलामी बल्लेबाज की जरूरत है जो ये युवा बल्लेबाज दूर कर सकता हैं।

ये भी पढ़ें- विजय हजारे के बाद रणजी ट्रॉफी में बल्ले से लगातार उगल रहा रन, अब ठोका टीम इंडिया में एंट्री का दरवाजा