Placeholder canvas

सीएम योगी के यूपी में फिल्म सिटी बनाने की घोषणा का कंगना रनौत ने किया स्वागत, कहीं ये बड़ी बात

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत पिछले काफी टाइम से सुर्खियों में छाई हुई है। आज एक बार फिर से वो सुर्खियों में है लेकिन इस बार वो किसी विवाद को लेकर नहीं बल्कि अपने एक खुशनुमा ट्वीट को लेकर चर्चा में है।

दरअसल कंगना रनौत ने बीते शनिवार को उत्तर प्रदेश के चीफ मिनिस्टर योगी आदित्यनाथ की तरफ से उत्तर प्रदेश के नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे एरिया में एक नया फिल्म सिटी बनाने का फैसले की खूब तारीफ की है। कंगना उत्तर प्रदेश के सीएम योगी के इस फैसला का स्वागत करते हुए एक ट्वीट किया है।

अपने इस ट्वीट में उन्होंने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में कई सारे सुधार की जरूरत है। कंगना अपने इस ट्वीट में लिखा कि- “मैं मुख्य मंत्री जी के इस ऐलान की सराहना करती हूं। हमें फिल्म इंडस्ट्री में कई सारे सुधारो की जरूरत है। सबसे पहले हमें एक बड़ी फिल्म इंडस्ट्री की आवश्यकता है। जिसे इंडियन फिल्म इंडस्ट्री कहा जाता है। हम कई सारे कारणो से बंटे हुई है, हॉलीवुड फिल्मों को इसका फायदा मिलता है। एक ही फिल्म इंडस्ट्री में कई फिल्म सिटीज है।”

जानकारी के लिए बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री ने शुक्रवार को मेरठ मंडल की विकास समीक्षा के दौरान कहा कि देश को फिल्मों की शूटिंग के लिए एक अच्छी फिल्म सिटी की जरूरत है। उत्तर प्रदेश के नोएडा , ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे पर इस उद्देश्य के लिए अच्छी जगह होगी। इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार फिल्म सिटी बनाने की जिम्मेदारी लोगी होगी। बता दें कि बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत और महाराष्ट्र सरकार के बीच में इन दिनों जो तनाव पूर्ण जुबानी जंग लगातार चल रही है। कंगना हमेशा ही अपने विचारों को खुल कर सामने रखती है।