Placeholder canvas

कानपुर कां’ड: 8 पुलिसवालों की ह’त्या का आरोपी विकास दुबे हुआ उज्जैन से गिर’फ्तार

देश में कोरोना वायरस से मचे कोहराम के बीच हाल ही में कानपुर में एक एन’काउंटर हुआ था जिसमे यूपी पुलिस के आठ पुलिसवालों की ह’त्या कर गयी थी। वहीं इस बीच अब इस कानपुर एन’काउंटर को लेकर के बड़ी खबर सामने आई है।

दरअसल, खबर है कि कानपुर एनका’उंटर के मुख्य आरोपी कुख्यात विकास दुबे को गिर’फ्तार कर लिया गया है। विकास दुबे की गिर’फ़्तारी उज्जैन से हुई है। वहीं इससे पहले गुरुवार को फरीदाबाद में विकास दुबे की मदद करने वाला अपरा’धी प्रभात मिश्रा पुलिस एन’काउंटर में मा’रा गया हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आईजी रेंज कानपुर ने बताया कि फरीदाबाद में विकास को छिपाने में तीन लोगों ने मदद की थी, जिन्हें कल गिरफ्तार कर लिया गया था। पुलिस ने विकास दुबे की मदद करने वाले तीन आरोपी प्रभात, श्रवण और अंकुर को गिरफ्तार किया था। वहीं उसे फरीदाबाद से कानपुर लाया जा रहा था।

वहीं आईजी रेंज कानपुर ने ये भी बताया कि प्रभात ने रास्ते में ही पुलिस के चकमा देकर भागने की कोशिश की जिसके कारण उसका एन’काउंटर किया गया।  वहीं एक अन्य एन’काउंटर में विकास का साथी बऊआ दुबे भी मा’रा गया है और ये एन’काउंटर पुलिस ने इटावा के बकेवर थाना क्षेत्र में किया।

जानकारी के अनुसार, बऊआ दुबे अपने तीन अन्य साथियों के साथ एक स्विफ्ट डिजायर कार को लूटकर भागने के प्रयास में था। पुलिस ने उन्हें रो’का तो उन्होंने गो’लीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गो’ली चलाई जिसमें बऊआ दुबे मा’रा गया। हालांकि उसके तीन साथी भागने में कामयाब रहे। बऊआ के पास से पुलिस को पिस्टल मिली है।वहीं दो अन्य आरोपी श्रवण और अंकुर को 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

आपको बता दें, विकास दुबे पर यूपी पुलिस आठ पुलिसवालों की हत्या करने का आरोप है। जिसकी वजह से उसकी गिरफ्तार किया गया है।