Placeholder canvas

BREAKING: एनका’उंटर में मा’रा गया विकास दुबे, कानपुर में STF की गाड़ी पलटने के बाद मुठ’भेड़

उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल आठ पुलिसकर्मियों की ह’त्या के मास्टरमाइंड विकास दुबे के एनका’उंटर की खबर सामने आ रही है, जिसमें विकास दुबे की मौ’त हो गई। फिलहाल विकास दुबे को स्ट्रेचर पर लाला लाजपत राय हॉस्पिटल में लाया गया है।

सूत्रों की मानें जब विकास दुबे को कानपुर एसटीएफ के का’फिले के जरिए लाया जा रहा था। तभी कार दुर्घ’टनाग्रस्त हो गई। कहा जा रहा है कि जिस गाड़ी में विकास दुबे था। वह कार ही दुर्घ’टना में पलट गई। सूत्रों की मानें गाड़ी पलटने के बाद घायल एसटीएफ के पुलिसकर्मियों की पिस्टल छीन कर विकास दुबे ने भागने की कोशिश की। इस दौरान साथ में वाहन चल रहे थे, उसमें पुलिस टीम ने विकास दुबे पर जवाबी फाय’रिंग की।

पुलिस सूत्रों के अनुसार खराब मौसम के कारण गाड़ी पलटी और उसके बाद ये घटना हुई। पता चला है कि गाड़ी में विकास बीच में बैठा था, उसके अगल-बगल में कमांटडो बैठे थे। खबर आ रही है कि गोली लगने से बुरी तरह घायल विकास दुबे की मौटत हो गई है।

वहीं मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी का कहना है कि हमने फायटरिंग की आवाज सुनी थी। गाड़ी का एक्सीडेंट नहीं हुआ था। हमने गो’ली की आवाज सुनी। इसके बाद पुलिस ने हमें भ’गाने की कोशिश की। हम वहां से हट गए। हम लोगों ने गो’लियों की आवाज सुनी थी।