Placeholder canvas

IPL 2023 से पहले नीता अंबानी ने चला तगड़ा दांव, कीरोन पोलार्ड को बनाया मुंबई इंडियंस की नई टीम का कप्तान

इंडियन प्रीमियर लीग साल 2023 के लिए इसी महीने की 23 तारीख को मिनी ऑक्शन होना है। मिनी ऑक्शन में आईपीएल की सभी 10 टीमें दिग्गज खिलाड़ियों को अपने पाले में करने के लिए करोड़ों की धनराशि खर्च करते हुए देखी जाएगी।

इंडियन प्रीमियर लीग में अबकी बार कुल 991 खिलाड़ियों ने मिनी नीलामी के लिए खुद को रजिस्टर किया है। किस खिलाड़ी को कौन से बेस प्राइस वाले कैटेगरी में रखा गया है इस बात से भी पर्दा अब उठ चुका है। इन सब बातों के साथ ही नीता अंबानी की टीम मुंबई इंडियंस की टीम ने एक बड़ी घोषणा की है।

आपको बताते चलें कि आईपीएल खेलने वाली कई टीमें ना सिर्फ आईपीएल खेल नहीं है बल्कि दुनिया भर की लीग में भी शिरकत कर रही है। वे टीमें भी आईपीएल खेलने वाली टीमों के मालिकाना हक वाली टीमें हैं। उन टीमों के नाम भी आईपीएल खेलने वाली टीमों जैसे ही हैं। मुंबई इंडियंस ग्लोबल ने आईपीएल की टीम के अतिरिक्त दो और भी टीमें खरीदी हैं। जिन के कप्तान भी चुन लिए गए हैं।

मुंबई इंडियंस एमिरेट्स के कप्तान बने कीरोन पोलार्ड

मुंबई इंडियंस ग्लोबल ने यूएई की इंटरनेशनल टी20 लीग (ILT20) में मुंबई इंडियंस एमिरेट्स के कप्तान के तौर पर वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज कीरोन पोलार्ड (Kiron Pollard) को नियुक्त किया है। नीता अंबानी की टीम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की तरफ से जानकारी देते हुए बताया गया है कि, “वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी कीरोन पोलार्ड अब मुंबई इंडियंस एमिरेट्स की अगुवाई करते देखे जाएंगे।”

इस बारे में मुंबई इंडियंस की तरफ से प्रेस विज्ञप्ति भी जारी की गई है, जिसमें आकाश अंबानी ने कीरोन पोलार्ड की सराहना करते हुए कहा था कि हमारी टीम के कप्तान कीरोन पोलार्ड क्रिकेट के मुंबई इंडियंस ब्रांड को आगे बढ़ाने के लिए कार्य करेंगे।

आईपीएल में मुंबई इंडियंस के कोच के किरदार में नजर आएंगे पोलार्ड

आपको बताते चलें कि साल 2023 के आईपीएल के लिए मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी ने कीरोन पोलार्ड को रिलीज करने का फैसला किया था। ऐसे में मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी ने इस ऑलराउंडर खिलाड़ी की सेवाएं बल्लेबाजी कोच के रूप में लेने का फैसला किया है।

आपको बताते चलें कि मुंबई इंडियंस के दिग्गज खिलाड़ी कीरोन पोलार्ड आईपीएल में अभी तक लगातार खेल रहे थे, मुंबई इंडियंस की टीम उन्हें हर बार अपने साथ जोड़ रही थी लेकिन साल 2023 के लिए आई नई लिस्ट में उनका नाम नहीं था। टीम में न रखकर मुंबई इंडियंस फिर भी किरोन पोलार्ड की सेवाएं लेना चाह रही है। ऐसे में मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी ने उन्हें बल्लेबाजी कोच के तौर पर टीम से जोड़ा है।

कीरोन पोलार्ड की कप्तानी वाली टीम में शामिल है धुरंधर

कीरोन पोलार्ड के नेतृत्व वाली एमआई एमिरेट्स ट्रेंट बौल्ट, निकोलस पूरन और ड्वेन ब्रावो के अलावा इमरान ताहिर जैसे धुरंधर खिलाड़ी नजर आने वाले हैं।

मुंबई इंडियंस के फैंस को उम्मीद है कि कीरोन पोलार्ड की अगुवाई में मुंबई इंडियंस एमिरेट्स शानदार प्रदर्शन करने में सफल रहेगी।

ये भी पढ़ें- टेस्ट क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर से आगे हैं ये भारतीय बल्लेबाज, सिर्फ 14 पारियों में रच दिया था इतिहास

T20 की मुंबई इंडियंस के पास है कुल 3 टीमें

आपको बताते चलें कि रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के मालिकाना हक वाली मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल में शिरकत करती नजर आती है। अगर मौजूदा समय की बात करें तो मुंबई इंडियंस के पास वर्तमान में दुनिया की विभिन्न लोगों की तीन टीमें मौजूद हैं।

इन तीन टीमों में आईपीएल की मुंबई इंडियंस, साउथ अफ्रीका टी20 लीग में एमआई केपटाउन और इंटरनेशनल लीग टी-20 में एमआई एमिरेट्स की टीम है। गौर करने वाली बात यह है कि आईपीएल खेलने वाली मुंबई इंडियंस की टीम अब तक कुल 5 बार आईपीएल की ट्रॉफी पर कब्जा जमा चुकी है। मुंबई इंडियंस के पूरी दुनिया में 31 मिलियन से भी अधिक फैंस हैं।

ये भी पढ़ें- IND vs BAN: न चले विराट, न रोहित और न ही धवन…शाकिब अल हसन के पंजे में फंसी टीम इंडिया, 186 पर सिमटी