Placeholder canvas

विराट कोहली और रोहित शर्मा में किसे मिलती है अधिक सैलरी? जानिए दोनों की सैलरी में कितना है फर्क

भारतीय क्रिकेट टीम पिछले कुछ समय से बदलाव के दौर से गुजर रही है ऐसे में अब टीम इंडिया के लिए टेस्ट फॉर्मेट में विराट कोहली कप्तानी करते नजर आएंगे। जबकि वनडे और t20 फॉर्मेट में रोहित शर्मा टीम की कमान संभालते हुए नजर आएंगे।

इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस की कप्तानी करने वाले रोहित शर्मा को हाल ही में बीसीसीआई ने विराट कोहली की जगह पर नया t20 और वनडे कप्तान नियुक्त किया है। जबकि विराट कोहली के पास सिर्फ रेड बॉल क्रिकेट की कप्तानी ही बची है। यह दोनों ही खिलाड़ी भारतीय टीम की जान हैं। बीसीसीआई और आईपीएल की फ्रेंचाइजी भी इन दोनों क्रिकेटरों पर तगड़ी रकम खर्च करती हैं।

यहां से होती है दोनों की कमाई

bcci logo newआपको बता दें, विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों बीसीसीआई की सेंट्रल कांटेक्ट लिस्ट में ग्रेड ए प्लस में शामिल हैं। इन दोनों क्रिकेटरों को साल भर में बोर्ड की तरफ से 7 करोड रुपए दिए जाते हैं।

बीसीसीआई द्वारा सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के रूप में दिए जाने वाली इस रकम के अलावा भी इन दोनों क्रिकेटरों को आईपीएल से भी तगड़ी रकम प्राप्त होती है। आईपीएल में रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के लिए जबकि विराट कोहली रॉयल चैलेंज बेंगलुरु के लिए खेलते हैं।

आईपीएल की सैलरी में है इतना अंतर

rohit aur kohli in ipl

दरअसल, बीसीसीआई द्वारा विराट कोहली और रोहित शर्मा को सेंट्रल कांटेक्ट के तहत ग्रेड ए प्लस की सैलरी के रूप में 7_7 करोड़ रुपए सालाना मिलते हैं। जबकि इन दोनों को आईपीएल टूर्नामेंट की फ्रेंचाइजी उस द्वारा अलग-अलग राशि सैलरी के रूप में प्राप्त होती है।

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस इस बार 16 करोड़ की भारी-भरकम राशि देकर अपने साथ बरकरार रखा है। जबकि आरसीबी की कप्तानी छोड़ चुके विराट कोहली को इस बार रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु ने 15 करोड़ रुपयों में टीम में बरकरार रखने का फैसला किया है।

रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस की टीम कितनी बार जीत चुकी है ट्रॉफी

1 7भारत के वनडे कप्तान आईपीएल टूर्नामेंट में मुंबई इंडियंस की कप्तानी करते हैं। उनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस की टीम चार बार आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम कर चुकी है। मुंबई इंडियंस ने साल 2015, 2017, 2019 और 2020 के खिताब पर कब्जा जमाया था।

विराट कोहली आरसीबी को नहीं बना पाए चैंपियन

1 49जबकि भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली ने काफी लंबे अरसे तक बेंगलुरु की कप्तानी संभाली है। उन्होंने साल 2013 से 2021 तक रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु को कप्तान के रूप में अपनी सेवाएं दी हैं। मगर वो अपनी टीम एक बार भी आईपीएल की ट्रॉफी नहीं जीता पाए हैं।

हालांकि साल 2021 के सीजन में उनकी टीम एलिमिनेटर तक पहुंचने में सफल रही थी। इसके अलावा विराट कोहली की अगुवाई में आरसीबी साल 2016 के सत्र में फाइनल में पहुंचने में कामयाब हुई थी। जहां उसे सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों शिकस्त मिली थी।

ये भी पढ़ें- दूसरे टेस्ट में विराट कोहली अगर इस खास प्लान से उतरे तो साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिल सकती है एक और जीत