Placeholder canvas

30 जून तक बढ़ा भारत में लॉकडाउन, जारी हुआ गाइडलाइंस, जानें क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद

New Delhi: देश में कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए भारत सरकार ने एक बार फिर से पूरे देश में लॉकडाउन का एलान कर दिया है। ये भारत में लॉकडाउन का पांचवा चरण है, जिसे लॉकडाउन 5.0 के नाम से जाना जा रहा हैं। इस लॉकडाउन के ऐलान के साथ सरकार ने कुछ नई गाइलाइंस भी जारी की है।

बता दें कि कंटेनमेंट जोन के बाहर सरकार की ओर से चरणबद्ध के अनुसार लोगों को को कुछ खास छूट दी गई है। देश को कोरोना से बचाने के लिए फिलहाल लोगों को लॉकडाउन से गुरजना ही पड़ेगा। लेकिन अब कुछ अधिक छूट के साथ अपने रोज के दिन को पहले से बेहतर तरीके से जी सकते है। लॉकडाउन 4.0 की अवधि 31 मई को समाप्त हो जाएगी। ऐसे में सरकार ने समय रहते लॉकडाउन और आगे बढ़ा दिया है।

Background 4 5

लॉकडाउन 5.0,  1 जून से लेकर 30 जून तक कार्यकारी रहेगा। भारत सरकार ने स्कूल और कॉलेज खोलने का फैसला राज्य सरकारों को सौप दिया हैं, इसपर राज्य सरकार जुलाई में अपना फैसला सुनाएगी। इसके अलावा होटल, धर्म स्थल, रेस्टोरेंट 8 जून से खोले दिए जाएगें, इन सभी जगहों को खोलने के लिए सरकार ने कुछ अहम गाइडलाइंस जारी की है।

पूरे देश में रात 9 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू लागू रहेगा। वहीं जनता एक राज्य से दूसरे राज्य में जा सकेगी। इसके लिए लोगों को अब पास दिखाने की जरुरत नहीं होगी। वहीं शॉपिंग सेंटर, मॉल्स और सैलून को भी खुलने की इजाजत दे दी है।

जानिए क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद

1. नए निर्देश के अनुसार 1 जून से लागू होने वाला लॉकडाउन 30 जून कर प्रभावी रहेगा। पहले प्रतिबंधित की गई सभी गतिविधियां अब चरणबद्ध तरीके से कंटेनमेंट जोन के बाहर के क्षेत्रों में खोली जाएंगी।2. धार्मिक स्थल, होटल, रेस्टोरेंट, शॉपिंग मॉल 8 जून, 2020 से खोलने की अनुमति दी गई। इसके लिए एक SOP स्वास्थ्य मंत्रालय जारी करेगा।
3.वहीं राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की इजाजत के बाद स्कूल, कॉलेज खोले जाएंगे। 4.इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय उड़ानें, मेट्रो रेल का संचालन, सिनेमा हॉल, जिम, स्विमिंग पूल, थिएटर, बार और ऑडिटोरियम, असेंबली हॉल पर सरकार तीसरे फेज में फैसला ले सकती है। 5.वहीं कंटेनमेंट जोन में सिर्फ जरूरी सेवाएं जारी रहेंगी।

भारत में अब तक कोरोना के इतने केस

1 75

आपको बता दें, मौजूदा समय में पूरे भारत में कोरोना का केस लगातार बढ़ रहे हैं।अगर बीते 24 घंटे की बात किया जाए तो अब तक कोरोना वायरस के 7,964 नए केस सामने आ चुके हैं। वहीं 265 लोगों की मौत हो गई है। बता दें, भारत में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 1,73,763 हो चुकी है। इसके अलावा कुल एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 86,422 हो गई है। वहीं कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 82,370 हो गई है।