Placeholder canvas

टूट गई फेमस साजिद-वाजिद की जोड़ी, कोरोना वायरस से जंग हार कर दुनिया को अलविदा कह गए वाजिद खान

New Delhi: बॉलीवुड के फेमस म्यूजिक कंमोजर भाईयों की जोड़ी साजिद – वाजिद अब टूट गई है। बता दें कि आज बॉलीवुड के गलियारे से एक बहुत ही बुरी और दुख भरी खबर सामने आई हैं, खबर है वाजिद खान के निधन की। वाजिद खान की उम्र 42 साल थे।

बताया जा रहा हैं कि उन्हें 31 मई की देर रात को मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। पॉपुलर सिंगर सोनू निगम ने सोशल मीडिया पर वाजिद खान के निधन की ये दुखद खबर लोगों को दी। इन कंम्पोजर भाईयों की जोड़ी ने बॉलीवुड की कई फिल्मों को कमाल का म्यूजिक दिया है। वाजिद के निधन से पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री सदमे में है। साजिद – वाजिद की जोड़ी ने सलमान खान की ज्यादातर फिल्मों में अपना म्यूजिक दिया है।

म्यूजिक कम्पोजर सलीम मर्चेंट ने PTI से बता करते हुए कहा कि ” उनके पास कई सारे इशु थे। वाजिद को किडनी की भी समस्या थी और कुछ समय पहले उनका ट्रांसप्लांट हुआ था। लेकिन हाल ही में उन्हें किडनी में इंफेक्शन के बारे में पता चला था… पिछले चार दिनों से वाजिद वेंटिलेटर पर थे, उनकी हालत बहुत ही खराब होने लगी थी। इस समय उनके किडनी के इंफेक्शन की शुरुआत हुई थी और फिर उसके बाद उनकी हालत और गंभीर हो गई। ”

इससे पहले एक एंटरटेंमेंट मेगजीन में काम करने वाले फरीदून शहरयार ने बताया कि सोनू ने उन्हें पुष्टि की कि वाजिद को कोरोना वायरस हुआ था। उन्होंने ट्वीट करत हुए “सेड न्यूज: फेमस सिंगर सोनू निगम ने अभी-अभी मुझे पुष्टि की है कि साजिद-वाजिद के म्यूजिक कम्पोजर वाजिद खान का कुछ समय पहले निधन हो गया है। वो कोविद 19 से पीड़ित थे।” बॉलीवुड के सभी पॉपुलर स्टार एक्टर्स, सिंगर्स, प्रोड्यूसर और डायरोक्टर ने सोशल मीडिया पर वाजिद खान के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें श्रद्धांजली दी हैं। वाजिद के दुनिया से जाने पर सभी को बहुत ही दुख हो रहा हैं।