Placeholder canvas

केरल में गर्भवती हथिनी की मौ’त पर भ’ड़कीं मेनका गांधी, राहुल गांधी को लिया आड़े हाथों, पूछा ये सवाल

हाल ही में केरल के मल्लापुरम में एक हथिनी की मौ’त का मामला सामने आया था जो कि इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं इस बीच इस हथिनी की मौ’त को लेकर भाजपा सांसद मेनका गांधी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है साथ ही उन्होंने इस हथिनी की मौ’त के जरिये राहुल गाँधी पर भी निशाना साधा है।

मेनका गांधी ने केरल के मल्लापुरम में हुई इस हथिनी की मौ’त को ह’त्या बताया है साथ उन्होंने ये भी कहा है कि मल्लापुरम ऐसी घटनाओं के लिए कुख्यात है। यह देश का सबसे हिं’सक राज्य है। यहां लोग सड़कों पर ज’हर फेंक देते हैं जिससे 300 से 400 पक्षी और कुत्ते एक साथ म’र जाएं। केरल में हर तीसरे दिन एक हाथी को मा’र दिया जाता है। केरल सरकार ने मल्लापुरम मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। ऐसा लगता है, वो डरे हुए हैं। भारत में हाथियों की संख्या वैसे भी लगातार घटती जा रही है। अब इनकी संख्या 20,000 से भी कम हो गई है।’

इसके साथ ही मेनका गांधी ने केरल के वायनाड से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को पर निशाना साधते हुए कहा कि कि वन सचिव को हटा दिया जाना चाहिए। वन्य जीव संरक्षण मंत्री को भी इस्तीफा दे देना चाहिए। राहुल गांधी उस क्षेत्र से हैं, उन्होंने कार्रवाई क्यों नहीं की?

आपको बता दें, हाल ही में केरल के मल्लापुरम में एक हथिनी खाने की तलाश में शहर की तरफ आ गई थी। वहीं लोगों ने इस हथिनी पटाखे वाला अनानास खाने को दे दिया और इस हथिनी ने वो खा लिया। इसके बाद पटाखे वाला अनानास इस हथिनी के मुंह में फट गया  और बाद में उसकी मौत हो गई। यह मामला बीते बुधवार 27 मई का बताया जा रहा है। हथिनी की मौत शनिवार को हुई है। वहीं इस मामले को चर्चा का विषय तब बना जब पता चला कि ये हथिनी प्रेग्नेंट थी।