Placeholder canvas

दिल्ली BJP अध्यक्ष पद से हुई मनोज तिवारी की छुट्टी, अब आदेश गुप्ता संभालेंगे कमान

भारतीय जनता पार्टी ने कोरोना वायरस महामारी के बीच एक बहुत ही बड़ा फैसला लिया है। बता दें कि भाजपा ने दिल्ली bjp अघ्यक्ष के पद से मनोज तिवारी को हटा दिया है। अब दिल्ली bjp अघ्यक्ष के पद पर उनकी जगह आदेश गुप्ता बैठेंगे, दिल्ली bjp की कमान मनोज तिवारी की जगह आदेश गुप्ता संभालगे।

इस बाबत पार्टी के महासचिव अरुण सिंह की तरफ से एक ऑफिशियल लेटर रिलीज कर दिया गया है। इसके साथ भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ में भी bjp अघ्यक्ष को उनके पद से हटा दिया है। अब छत्तीसगढ़ में नए bjp अघ्यक्ष विष्णुदेव साय है, जो अब आगे से छत्तीसगढ़ में भजापा की कमान संभालेंगे। इन राज्यों के अलावा मणिपुर में भी भारतीय जनता पार्टी ने अपना प्रदेश अघ्यक्ष बदल दिया है। भाजपा ने एस टिकेंद्र सिंह को मणिपुर का नया bjp अघ्यक्ष नियुक्त किया है। अब एस टिकेंद्र सिंह के हाथों में मणिपुर के bjp अध्यक्षता की कामन सौप दी गई है।

जाहिर हैं कि अब आपके मन में ये सवाल जरूर उड़ रहा होगा कि आखिर भाजपा ने इन तीनों राज्यों के अघ्यक्ष पद पर ये बदलाव क्यों किया हैं , तो बता दें कि दिल्ली और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में bjp को काफी बड़ी हार का सामना करना पड़ा था। जहां दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा आम आदमी पार्टी से हार गई थी, वहीं दूसरी ओर छत्तीसगढ़ में झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी यानी jmm और कांग्रेस की गठबंधन की सरकार के आगे भी bjp को हार झेलनी पड़ी। इसके बाद से इन दोनों राज्यों के bjp अघ्यक्ष को उनके पद से हटाने की अटकले लगाई जा रही थी।

वहीं देश में अगर कोरोना वायरस के केस अपडेट की बात करें तो अब तक देश में कोरोना वायरस केस की कुल 1,99,000 हो गई है। जिसमें 95 हजार मरीज अब पूरी तरह से ठीक हैं, 5,598 लोगों की कोरोना वायरस की वजह से जान चली गई। बता दें कि भारत सरकार देश में बढ़ते कोरोना केस को रोकने के लिए कई एतिहातित कदम उठा रहा हैं।