Placeholder canvas

MI vs PBKS के बीच मैच में बने कुल 11 रिकाॅर्ड, ‘Baby AB’ ने किया कमाल तो रोहित शर्मा ने रचा इतिहास

MI vs PBKS: मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाफ खेले गए मैच में पंजाब किंग्स (Punjab Kings) ने 12 रन से शानदार जीत दर्ज की।  इसी के साथ मुंबई लगातार अपना पांचवा मैच हार गई है।

MI vs PBKS के YR; मैच में जहां कप्तान रोहित शर्मा ने दो कीर्तिमान हासिल किए वहीं पंजाब की टीम ने 8 साल बाद पुणे के एमसीए स्टेडियम में मैच जीता। आज के मैच के स्टार रहें शिखर धवन और मयंक अग्रवाल।

इन दोनों खिलाड़ियों ने आज अर्धशतक लगाया। जहां शिखर के बल्ले से 70 रन आए वहीं मयंक अग्रवाल ने 52 रन बनाए। वहीं ओडियन स्मिथ ने अपने आखिरी ओवर में तीन विकेट लिए।

MI vs PBKS के बीच मैच में बने 11 रिकॉर्ड, आइए डालते है इन रिकार्ड्स पर एक नज़र

1. पंजाब किंग्स ने आज से पहले एमसीए इंटरनेशनल स्टेडियम में केवल एक मैच जीता था। उनकी ये जीत 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ आई थी।

2. रोहित शर्मा ने आज आईपीएल में अपने 500 चौके पूरे कर लिए। ऐसा करने वाले वह पांचवे खिलाड़ी बन गए है।

3. रोहित शर्मा ने आज टी20 क्रिकेट में अपने 10000 रन पूरे कर लिए। विराट कोहली के बाद ऐसा करने वाले वह एकमात्र खिलाड़ी है।

4. मयंक अग्रवाल ने आज टी20 क्रिकेट में अपने 4000 रन पूरे किए।

5. मयंक अग्रवाल ने आज अपना 100वा आईपीएल मैच खेला।

6. शिखर धवन आईपीएल में मुंबई इंडियंस के खिलाफ सबसे ज्यादा रन (871) बनाने वाले खिलाड़ी बन गए है। आज उन्होंने सुरेश रैना (824) को पीछे छोड़ा।

7. शिखर धवन ने आज आईपीएल में अपना 45 वां अर्धशतक लगाया।

8. मयंक अग्रवाल ने आज बतौर कप्तान अपना पहला अर्धशतक लगाया।

9. आज के मैच का सबसे महंगा ओवर राहुल चाहर का ओवर रहा। इस ओवर में कुल 29 रन आए।

10. डीवाल्ड ब्रेविस जिन्हें बेबी एबी डिविलियर्स भी कहा जाता है, ने आईपीएल 2022 का सबसे लंबा छक्का लगाया। आज उन्होंने राहुल चाहर की गेंद में 112 मीटर लंबा छक्का लगाया।

11. आज पांच बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2022 में लगातार पांचवा मैच हारा।