Placeholder canvas

रिटायरमेंट से पहले MS Dhoni ने संवार दिया इन 3 खिलाड़ियों का करियर, अब दिग्गजों में किए जाते हैं शुमार

भारतीय टीम मौजूदा समय में दुनिया की सबसे बेहतरीन टीमों में गिनी जाती है। इसके पीछे भारतीय खिलाड़ियों की मेहनत एवं लगन शामिल है। भारतीय टीम को ऊंचाइयों पर ले जाने वाले पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की भी टीम इंडिया को नई दिशा देने में अहम भूमिका रही है, इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है।

इस आर्टिकल के जरिए आज हम उन तीन खिलाड़ियों के बारे में चर्चा करेंगे जिन्होंने MS Dhoni का विश्वास जीतकर टीम में जगह पक्की की और अब विराट कोहली के सहारे यहां तक पहुंचे हैं।

1- रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) 

jadeza ...indटीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी को साथी खिलाड़ी “सर रविंद्र जडेजा” कह कर पुकारते हैं। साल 2009 में बाएं हाथ के इस ऑलराउंडर खिलाड़ी ने टीम में जगह बनाई थी। धीरे-धीरे इस खिलाड़ी को तीनों फॉर्मेट में चुना गया साल 2013 में इस खिलाड़ी को पहली बार तीनों फॉर्मेट के लिए टीम में शामिल किया गया था। और यह खिलाड़ी भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के इशारों पर चल कर आगे बढ़ता गया।

रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) और महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) आईपीएल में एक ही टीम से खेलते हुए देखे जाते हैं। साल 2022 के आईपीएल के लिए सीएसके की टीम ने रविंद्र जडेजा को महेंद्र सिंह धोनी से ज्यादा की राशि देकर टीम में बरकरार रखा है। भारत के ऑलराउंडर खिलाड़ी रविंद्र जडेजा ने कई इंटरव्यूज में अपनी सफलता का श्रेय एम एस धोनी को दिया है।

2-आर अश्विन (Ravichandran Ashwin)

ASHWIN.R

टीम इंडिया के दिग्गज ऑफ स्पिनर आर अश्विन (Ravichandran Ashwin) टेस्ट टीम में नियमित तौर पर खेलते दिखाई देते हैं।

अगर उनके टेस्ट कैरियर की बात करें तो उन्होंने अब तक पिछले 10 सालों में 24.38 की औसत से 430 टेस्ट विकेट चटका चुके हैं। आर अश्विन आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली सीएसके के लिए भी खेल चुके हैं। खेल के मैदान पर भी एम एस धोनी और आर अश्विन के बीच खूब बनती थी।

3-हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya)

hardik pandya dec..

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) अपने क्रिकेट कैरियर को संवारने का श्रेय टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी को देते हैं।

भारत के लिए जब यह दोनों खिलाड़ी खेलते थे तो इन दोनों के बीच गजब का तालमेल देखने को मिलता था। हालांकि अब एमएस धोनी (MS Dhoni) ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। जबकि Hardik Pandya अब भी इंटरनेशनल क्रिकेट में सक्रिय हैं।

अभी हाल ही में Hardik Pandya ने एम एस धोनी के बारे में बातचीत करते हुए कहा था कि उनके पहले क्रिकेट मैच के दौरान एक ओवर में 19 रन पड़ जाने के बाद उन्हें इस बात की चिंता सताने लगी थी कि कहीं यह उनका आखिरी मैच ना हो जाए मगर महेंद्र सिंह धोनी ने हार्दिक पांड्या को दोबारा चांस दिया। इसके बाद हार्दिक पांड्या लगातार आगे बढ़ते चले गए।

ये भी पढ़ें- जानिए कहां है साल 2019 का Under 19 World Cup जीतने वाले भारतीय टीम के क्रिकेटर?