Placeholder canvas

आईपीएल 2023 के लिए एमएस धोनी से शुरू की तैयारियां, नेट पर बहाया जमकर पसीना

भारतीय टीम इन दिनों न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन वनडे मुकाबलों की सीरीज खेलने में व्यस्त है। इसी बीच भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) आईपीएल की तैयारियों को पुख्ता करने के लिए नेट्स में देखे गए हैं।

पिछली बार की तरह इस बार का भी आईपीएल रोचक होने की उम्मीद है। ऐसे में जो खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं। वह आईपीएल की तैयारियों में जुट गए हैं।

एमएस धोनी इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सत्र के लिए अपनी तैयारियों को परख रहे हैं। साल 2023 का आईपीएल भारत नहीं खेला जाएगा। एक बार फिर आईपीएल अपने पुराने रंग में लौटेगा और यह टूर्नामेंट दोबारा से होम एंड अवे वाले के आधार पर खेला जाएगा। इसका सीधा सा मतलब यह है कि एक टीम विपक्षी टीम के खिलाफ मुकाबला घरेलू मैदान पर जबकि एक उसके मैदान पर खेलेगी।

पिछली बार भी खेला गया था भारत में आईपीएल

आपको बताते चलें कि पिछली बार भी भारत की सरजमी पर आईपीएल खेला गया था। लेकिन उस सत्र में मुकाबले होम एंड अवे फॉर्मेट में नहीं खेले गए थे। पिछले सीजन के मुकाबले मुंबई और पुणे में खेले गए थे जबकि फाइनल मुकाबला गुजरात में खेला गया था।

2019-20 में कोरोनावायरस के दस्तक बाद आईपीएल में काफी बदलाव देखने को मिले थे। आईपीएल 2020 का आयोजन दुबई में किया गया था। दर्शकों को स्टेडियम में जाने की अनुमति नहीं थी। मगर अब जब सब कुछ ठीक हो गया है तो एक बार फिर आईपीएल पुराने रंग में दिखाई देगा।

ये भी पढ़ें :महेंद्र सिंह धोनी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास पर खुला राज, ऋषभ पंत के अलावा सिर्फ इस शख्स को पहले से पता था

धोनी के लिए इस बार का आईपीएल होगा अहम

आपको बताते चलें कि इस बार का इंडियन प्रीमियर लीग टूर्नामेंट भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के लिए काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। ऐसी संभावनाएं जताई जा रही है कि महेंद्र सिंह धोनी का आखिरी आईपीएल टूर्नामेंट हो सकता है। ऐसे में चेन्नई के फैंस चाहेंगे कि महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में टीम एक बार फिर से विजयी बनाएं।

धोनी को नेट प्रैक्टिस के दौरान काफी आक्रमक शॉट खेलते भी देखा गया है। ऐसे में संभावनाएं जताई जा रही है कि धोनी अगले आईपीएल सीजन के लिए तैयारियों पर जोर दे रहे हैं।

गौरतलब है कि आईपीएल के अगले सत्र का आयोजन मार्च और अप्रैल के माह में किया जा सकता है। आई पी एल 2023 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स कोच स्टीफन फ्लेमिंग और कप्तान धोनी के नेतृत्व में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai super Kings) का एक ट्रेनिंग कैंप भी आयोजित करेगी।

इस कैंप में टीम के खिलाड़ी अभ्यास करेंगे। कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है फिर भी कहा जा रहा है कि इस बार का इंडियन प्रीमियर लीग टूर्नामेंट 31 मार्च या फिर 1 अप्रैल से खेला जा सकता है।

ये भी पढ़ें : IND vs NZ: दूसरे वनडे में टीम इंडिया में हो सकते हैं बड़े बदलाव, इस धाकड़ खिलाड़ी का कट सकता है पत्ता