Placeholder canvas

रोहित शर्मा के बर्थडे पर मुंबई इंडियंस को आखिरकार नसीब हुई जीत, राजस्थान को 5 विकेट से दी मात

IPL 2022 का 44वां मैच राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने राजस्थान राॅयल्स को 5 विकेट से हरा दिया। कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के बर्थडे पर मिली ये जीत मुंबई इंडियंस को फैंस को मुस्कुराने का मौका दे दिया।

मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2022 में पहली जीत मिली है क्योंकि मुंबई इंडियंस को शुरूआती 8 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था।

आईपीएल 2022 में मिली पहली जीत

159 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरूआत कुछ खास नहीं रही और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) महज 2 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं ईशान किशन 18 गेंद पर 26 रन बनाकर आउट हुए।

Suryakumar Yadav

मुंबई इंडियंस की तरफ से जिस बल्लेबाज ने सबसे शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। वो सूर्यकुमार यादव रहे, जिन्होंने 39 गेंद पर 5 चौके और 2 छक्के की मदद से 51 रन की पारी खेली। इसके अलावा तिलक वर्मा ने 30 गेंद पर 35 रन की पारी खेली।

मुंबई इंडियंस को जब आखिरी ओवर में जीत के लिए चार रनों की जरूरत थी, लेकिन पहली बॉल पर ही कायरन पोलार्ड आउट हो गए, हालांकि अगली बॉल पर ही डेनिएल सैम्स ने छक्का मारकर मैच खत्म किया और मुंबई के नाम इस सीजन की पहली जीत दर्ज हुई।

Jos Buttler ने जड़ दिया फिफ्टी

Jos Buttler

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने आयी राजस्थान रॉयल्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर के मैच में 6 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए। राजस्थान की तरफ से जिस बल्लेबाज ने सबसे शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। वो सलामी बल्लेबाज जोस बटलर (Jos Buttler) रहे।

आईपीएल 2022 में शानदार फॅार्म में चल रहे जोस बटलर ने 52 गेंद पर 67 रन की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 128.85 के स्ट्राइक रेट से 5 चौके और 4 छक्के निकले। जोस बटलर (Jos Buttler) ने मौजूदा आईपीएल सीजन में छठी बार 50 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं।

जोस बटलर के अलावा राजस्थान रॅायल्स की तरफ से देवदत्त पडिक्कल ने 15 रन और कप्तान संजू सैसमन ने 16 रनों का योगदान दिया। इसके अलावा शिमरोन हेटमायर ने 6 रन और आर अश्विन ने 21 रन की पारी खेली।

ये रही राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन-

जोस बटलर, देवदत्त पडिक्कल, संजू सैमसन (कप्तान/विकेटकीपर), डेरिल मिशेल, शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप सेन।

ये रही मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन- 

इशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), टिम डेविड, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, कीरोन पोलार्ड, ऋतिक शौकीन, डेनियल सैम्स, जसप्रीत बुमराह, कुमार कार्तिकेय, रिले मेरेडिथ।

ये भी पढ़ें- GT vs RR: जीत के हीरो रहे राहुल तेवतिया ने बताया, आखिरी ओवर में किस प्लान के साथ करते हैं बल्लेबाजी