Placeholder canvas

IPL Final: मुंबई इंडियंस ने जमाया पांचवीं बार IPL ट्रॉफी पर कब्जा, दिल्ली कैपिटल्स का टूटा सपना

मुंबई इंडियंस यानी MI ने एक बार फिर से इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL के 13वें सीजन की ट्रॉफी जीत कर अपने नाम कर ली है। 10 नवंबर 2020 को मंगलवार की रात को IPL के 13वें सीजन के फ्लाइनल में मुंबई इंडियन्स ने दिल्ली कैपिटल्स यानी DC को 5 वीकेट से हार का स्वाद चखाया है।

मुंबई इंडियन्स ने पहले तो दिल्ली को 156 / 6 रनो पर रोका और फिर 18.4 ओवरो में 5 वीकेट खोकर जीत के गोल्स को 157 रन के साथ हासिल किया है। मुंबई इंडियंस के कैप्टन रोहित शर्मा ने नॉटआउट के साथ 68 रनों की शानदार पारी खेली थी।

जिसमें उन्होंने 51 बॉल्स में 5 चौके और 4 छक्के लगाए है। जानकारी के लिए बता दें कि मुंबई इंडियंस यानी MI लगातार दूसरी बार IPL की चैम्पियन बन कर सामने आई है। अब तक के रिकोर्ड के अनुसार से आज मुंबई इंडियंस ने IPL की ट्रॉफी पर 5वीं बार जीत हासिल की है। इससे पहले मुंबई इंडियंस ने साल 2013, 2015, 2017, और 2109 में IPL की ट्रॉफी की चैम्पियन रही थी। सबसे दिलचस्प बात ये है कि मुंबई इंडियंस ने IPL की ये पांचो ट्रॉफी रोहित शर्मा की कैप्टनसी में जीती थी। हालांकि पहली बार IPL के फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी जगह बनाई थी।

लेकिन पहली बार IPL की ट्रॉफी को जीतना का उनका ये सपना बुरी तरह से टूट गया है। बता दें कि दिल्ली ने 13 साल में पहली बार चैम्पियन बनने का मौका गंवा दिया। मुंबई इंडियंस के कैप्टन रोहित शर्मा ने अपने 200वें IPL मैच में 36 बॉल्स में अपना अर्धशतक पूरा किया है। इस दौरान रोहित ने IPL में मुंबई इंडियंस के लिए अपने 4000 रन पूरे कर लिए है, 137 के स्कोर पर एनरिक नोर्तजे ने रोहित 68 रनों के साथ वापस लौटाया।