Placeholder canvas

मुंबई इंडियंस ने छोड़ा हार्दिक पंड्या का साथ, रोहित शर्मा समेत इन 4 खिलाड़ियों को किया रिटेन

आईपीएल 2022 को लेकर एक अहम खबर सामने आई है। साल 2022 के आईपीएल टूर्नामेंट में शिरकत करने वाली सभी पुरानी आठ टीमों ने अपने रिटेन की खिलाड़ियों की लिस्ट बीसीसीआई को सौंप दी है।

अब तक 5 बार आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम कर चुकी मुंबई इंडियंस ने कप्तान रोहित शर्मा को 16 करोड़ की भारी-भरकम राशि देकर टीम में बरकरार रखा है। जबकि भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को भी मुंबई इंडियंस ने 12 करोड रुपए देकर अपने साथ बनाए रखा है।

इन दोनों क्रिकेटरों के अलावा मुंबई इंडियंस ने केएल राहुल की मांसपेशियों में खिंचाव आने के बाद टेस्ट टीम में शामिल किए गए सूर्यकुमार यादव को भी 8 करोड़ रुपए देकर अपने खेमे में बरकरार रखा है। वहीं, अगर विदेशी खिलाड़ियों की बात करें तो मुंबई इंडियंस ने वेस्टइंडीज के धाकड़ ऑलराउंडर कायरन पोलार्ड को छह करोड़ रुपए की राशि चुकता कर कर रिटेन किया है।

रोहित शर्मा बने रहेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान

bumrah rohit

मुंबई इंडियंस टीम प्रबंधन ने बीसीसीआई को आज अपने रिटेन किए गए चार खिलाड़ियों की लिस्ट सौंप दी है। जिनमें रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव और कायरन पोलार्ड का नाम शामिल है।

रोहित शर्मा को मौजूदा दौर में अच्छे प्रदर्शन का इनाम मिला है। रोहित शर्मा की कप्तानी में हाल ही में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड की टीम को t20 सीरीज में 3-0 से करारी शिकस्त दी थी। ऐसे में तय है कि रोहित शर्मा ही साल 2022 के लिए मुंबई इंडियंस के कप्तान होंगे।

मुंबई इंडियंस ने हार्दिक को दिखाया बाहर का रास्ता

pandya bandhu

जैसा कि पहले से ही कयास लगाए जा रहे थे कि इस बार मुंबई इंडियंस की टीम खराब दौर से गुजर रहे टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को टीम में बरकरार नहीं रखेगी। यह कयास बिल्कुल सच साबित हुए। मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को अपने साथ रखने का जोखिम नहीं लिया। हार्दिक पांड्या मौजूदा दौर में अपनी चोट के चलते खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं।

ऐसे में मुंबई इंडियंस की टीम ने कप्तान रोहित शर्मा सूर्यकुमार यादव तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और वेस्टइंडीज के धाकड़ ऑलराउंडर खिलाड़ी कीरोन पोलार्ड पर भरोसा जताते हुए इन्हें टीम में बरकरार रखा है। हार्दिक पांड्या के अलावा मुंबई इंडियंस की टीम ने उनके भाई कुणाल पांड्या को भी रिलीज कर दिया है। ऐसे में इस बार यह दोनों खिलाड़ी ऑक्शन पूल में देखे जा सकते हैं। मगर इन दोनों खिलाड़ियों को मुंबई इंडियंस द्वारा रिलीज किए जाने के बाद कई टीमें अपने खेमे में शामिल करने के लिए बड़ा दांव खेल सकती हैं।