Placeholder canvas

केन विलियमसन ने की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी, न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 173 रनों का लक्ष्य

वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिए न्यूजीलैंड की टीम को आमंत्रित किया। कीवी टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 172 रन बनाएं। न्यूजीलैंड के लिए सर्वाधिक 85 रन (48 गेंद, 3 छक्के, 10चौके) केन विलियमसन ने बनाये। मार्टिन गुप्टिल और डेरिल मिशेल न्यूजीलैंड की तरफ से सलामी जोड़ी तौर पर क्रीज पर आए।

कीवियों को पहला झटका डेरिल मिशेल के रूप में लगा डेरिल मिशेल 8 गेंदों में 11 रन बनाकर जोश हेजलवुड की गेंद पर विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड के हाथों कैच होकर पवेलियन लौटे। मार्टिन गुप्टिल 28 रन(35 गेंद , 3चौके) एडम जांपा की गेंद पर स्टोइनिस के हाथों कैच आउट हुए। मार्टिन गुप्टिल जब आउट हुए तो न्यूजीलैंड का स्कोर 11 ओवर 1 गेंद में 76 रन पर दो विकेट था। नंबर चार पर बल्लेबाजी के लिए आए ग्लेन फिलिप्स ने 17 गेंदों में 18 रन बनाकर पारी का 18वां ओवर फेंकने आये जोश हेजलवुड गेंद पर मैक्सवेल को कैच थमा कर पवेलियन लौटे। जिम्मी नीशम 13 रन और टिम सीफर्ट 8 रन बनाकर नाबाद लौटे।

पहले 10 ओवर में 57- 1 – न्यूजीलैंड की टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल मुकाबले में पहले बैटिंग करते हुए शुरुआत के 10 ओवरों में महज 57 रन ही स्कोर बोर्ड पर लगा सकी। इस दौरान कीवी टीम ने डेरिल मिशेल 11 रन (8 गेंद, 1 छक्का) का विकेट भी गवांया। जबकि इन 10 ओवरों में मार्टिल गुप्टिल 28 रन और कप्तान केन विलियमसन 19 रन बना चुके थे।

केन विलियमसन ने खेली कप्तानी पारी

टॉस हारकर पहले बैटिंग के लिए मैदान पर उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही 28 रन के योग पर डेरिल मिशेल 11 रन बनाकर आउट हो गए नंबर 3 पर बैटिंग करने आए केन विलियमसन ने 48 गेंदों का सामना करते हुए 85 ( 48गेंद, 3छक्के, 10चौके) रन बनाए।

केन की पारी की बदौलत न्यूजीलैंड 4 विकेट खोकर 172 रन बनाने में कामयाब हुई। ऑस्ट्रेलिया को फाइनल मुकाबला जीतने के लिए निर्धारित 20 ओवरों में 173 रन चाहिए। न्यूजीलैंड के कप्तान 18 वें ओवर की अंतिम गेंद पर स्टीवन स्मिथ के हाथों जोश हेजलवुड की गेंद पर कैच आउट हुए।

हेजलवुड ने झटके 3 विकेट

जोश हेजलवुड ने न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन का विकेट लेने के साथ कुल 3 विकेट अपने नाम किये। जबकि एडम जाम्पा को एक विकेट मिला। ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क काफी महंगे साबित हुए उन्होंने 4 ओवरों में 60 रन लुटा दिए।