Placeholder canvas

IPL 2022: लगातार 4 मुकाबले में हार के बाद मुंबई इंडियंस को नीता अंबानी ने दिया खास मैसेज

पांच बार की आईपीएल चैंपियन रह चुकी मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लिए इस सीजन का आईपीएल का आगाज अच्छा नहीं रहा है।

दरअसल इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को अब तक अपने सभी चारों मैच में हार का सामना करना पड़ा है। यही वजह है कि आईपीएल के प्वाइंट टेबल में मुंबई इंडियंस 10 टीमों की प्वाइंट्स टेबल में नौवें पायदान पर मौजूद है।

खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते नजर आयी नीता अंबानी (Nita Ambani)

इसी बीच मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें फ्रेंचाइजी की मालकिन नीता अंबानी (Nita Ambani) फोन पर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए नजर आ रही है।

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) द्वारा शेयर किए गए वीडियो में फोन पर नीता अंबानी (Nita Ambani) ने कहा कि ,”मुझे इस बात का पूरा विश्वास है और मुझे इस बात का यकीन है कि हम आगे बढ़ेंगे। अब हम केवल आगे और ऊपर जाने वाले हैं। हमें खुद पर विश्वास करने की जरूरत है कि हम इसे जीतने जा रहे हैं।”

नीता अंबानी (Nita Ambani) ने आगे कहा,” हम पहले भी कई बार इससे गुजर चुके हैं, फिर आगे बढ़े और कप जीत। इसलिए, मुझे पूरा भरोसा और विश्वास है कि आप एक-दूसरे का साथ देंगे। यदि आप एक दूसरे के साथ हैं, तो हम इस पर विजय प्राप्त करेंगे,तब तक जो कुछ भी आप चाहते हैं।उसके लिए आप सभी को मेरा पूरा समर्थन है। कृपया एक-दूसरे एवं खुद पर विश्वास रखें। मुंबई इंडियंस हमेशा आपका समर्थन करने के लिए है।”

प्वाइंट्स टेबल में 9वें पायदान पर है मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians)

पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians)का हाल इस सीजन में काफी बुरा रहा है और टीम ने चार मुकाबले गंवा दिए हैं। मुंबई का अब तक खाता नहीं खुला है और टीम का 0 अंक है। मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) टेबल में नौवें नंबर पर है।

गौरतलब है कि मुंबई इंडियंस का अगला मुकाबला मयंक अग्रवाल की पंजाब किंग्स के साथ होना है। यह मुकाबला  बुधवार, 13 अप्रैल को पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस जीत हासिल करके आईपीएल 2022 में अपने पहली जीत हासिल करना चाहेगी।

ये भी पढ़ें- क्या विराट कोहली आउट नहीं थे? आरसीबी ने MCC के नियम का हवाला देते हुए दी प्रतिक्रिया