Placeholder canvas

IPL 2022: पैट कमिंस की पारी की हर गेंद का रोमांच, बॉलिंग में रन लुटाए मगर बल्ले से ले लिया बदला

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL)2022 के इस सत्र में बुधवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata knight Riders) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम में आमने -सामने थी। इस मुकाबले में केकेआर की टीम ने मुंबई इंडियंस को 5 विकेट से हराया।

कोलकाता नाइट राइडर्स को जीत के लिए 162 रनों का लक्ष्य मिला था। इस लक्ष्य को केकेआर ने 4 ओवर पहले ही पा लिया था।कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम अब तक कुल 4 मुकाबले खेल कर 3 में जीत हासिल कर चुकी है जिसकी बदौलत वह अंकतालिका में शीर्ष पर कब्जा जमा चुकी है।

विस्फोटक पारी खेलकर मुंबई इंडियंस से छीन ली जीत

images 2मुंबई इंडियंस के खिलाफ मिली शानदार जीत में Pat Cummins का बड़ा योगदान रहा। उन्होंने सीजन का पहला मुकाबला खेलते हुए सिर्फ 15 गेंदों में 6 छक्कों और 4 चौकों की बदौलत ताबड़तोड़ नाबाद 56 रन बना डाले।

आपको बता दें कि मुकाबले में एक समय ऐसा भी था जब कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम कठिनाइयों से घिर गई थी मगर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पैट कमिंस ने मोर्चा संभालते हुए मुंबई इंडियंस को पटखनी दी। मुंबई इंडियंस के खिलाफ पैटकमिंस ने 14 गेंद पर विस्फोटक फिफ्टी लगाई। इसी के साथ उन्होंने आईपीएल इतिहास में अब तक के सबसे तेज अर्धशतक की बराबरी भी कर ली है।

Pat Cummins द्वारा खेली गई अर्धशतकीय पारी का पूरा रोमांच

images 1 2

कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए नंबर 7 पर बल्लेबाजी के लिए उतरी Pat Cummins ने अपनी पारी की पहली गेंद पर 1 रन, दूसरी गेंद पर 6 रन, तीसरी गेंद पर 4 रन, चौथी गेंद पर कोई रन नहीं, पांचवीं गेंद पर भी कोई रन नहीं, छठी गेंद पर 6 रन, 7वीन गेंद पर 4 रन, आठवीं गेंद पर 1 रन, 9वी गेंद पर 6 रन, दसवीं की गेंद पर 4 रन, 11वीं गेंद पर 6 रन, 12वीं गेंद पर 6 रन, 13 वीं गेंद पर 2 रन, 14 वीं गेंद पर 4 रन और अपनी पारी की अंतिम गेंद यानी कि 15 वीं गेंद पर 6 रन बटोरे।

आपको बता दें कि इससे पहले मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी के दौरान Pat Cummins ने जमकर रन लुटाए थे। उन्होंने कुल 4 ओवर गेंदबाजी करते हुए 49 रन दिए थे। हालांकि इस दौरान उन्होंने 2 सफलताएं भी प्राप्त की थी। मगर उन्होंने 20 वें ओवर में तीन छक्कों सहित कुल 23 रन दिए थे।

7.25 करोड़ देकर KKR ने था खरीदा

kkr tata ipl

ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज पैट कमिंस (Pat Cummins)को कोलकाता नाइटराइडर्स (Kolkata knight Riders) की फ्रेंचाइजी ने साल 2022 के मेगा ऑक्शन में 7.25 करोड़ रुपए में खरीदा था।

पैट कमिंस मेगा ऑक्शन में खरीदने के लिए लखनऊ सुपरजाइंट्स (Lucknow supergiant ) और गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) जैसी टीमें भी होड़ में थी। लेकिन अंत में बाजी कोलकाता नाइट राइडर्स के हाथ लगी थी। ये खिलाड़ी आईपीएल के पिछले दो सत्रों में भी कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते दिखाई दिया था।

ये भी पढ़ें- विराट कोहली या फिर बाबर आजम, किस बल्लेबाज को आउट करना ज्यादा मुश्किल? शोएब अख्तर ने बताया