Placeholder canvas

PBKS vs DC : डेविड वार्नर और पृथ्वी शॉ का जलवा, दिल्ली और पंजाब के बीच मैच में बने कुल 15 रिकाॅर्ड

IPL 32th Match, PBKS vs DC : इंडियन प्रीमियर लीग 2022 का 32 वां मैच दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया। इस मुकाबले में दिल्ली की टीम ने 10 ओवर शेष रहते हुए और 9 विकेट से जीत हासिल की।

PBKS vs DC के मैच में कुल 15 रिकॉर्ड बने, आइए डालते है इन रिकॉर्ड पर एक नज़र

1. दिल्ली कैपिटल्स ने इस सीजन ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले तीनों मैचों में जीत हासिल की है।

2. डेविड वार्नर पंजाब किंग्स के खिलाफ 100 चौके लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए है। इससे पहले ये कारनामा शिखर धवन ने किया था।

3. कुलदीप यादव ने ब्रेबोर्न स्टेडियम में तीन मैचों में 9 विकेट लिए है। वह इस सीजन ब्रेबोर्न स्टेडियम में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज है।

4. डेविड वार्नर ने आज के मैच पंजाब किंग्स के खिलाफ अपना 12 वा अर्धशतक लगाया। वह किसी एक फ्रेंचाइजी के खिलाफ सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए है।

5. पृथ्वी शॉ ने आज आईपीएल में अपने 1500 रन पूरे किए। ऐसा करने वाले वह ऋषभ पंत के बाद सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने।

6. पृथ्वी शॉ ने ये 1500 दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी के लिए खेलते हुए बनाए है। वह ऐसा करने वाले पांचवे बल्लेबाज़ बन गए है।

7. डेविड वार्नर ने आज पंजाब एक खिलाफ अपने 1000 रन पूरे किए। किसी एक फ्रेंचाइजी के खिलाफ वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए है। उनसे पहले ये कारनामा रोहित शर्मा ने केकेआर के खिलाफ किया है।

8. पृथ्वी शॉ ने टी 20 क्रिकेट में आज अपने 2000 रन पूरे किए।

9. डेविड वार्नर टी 20 क्रिकेट में 10,500 रन पूरे करने से केवल एक रन दूर है।

10. डेविड वार्नर ने आज आईपीएल 2022 में लगातार तीसरा अर्धशतक लगाया।

11. दिल्ली की टीम ने आईपीएल 2022 में पावरप्ले का हाईएस्ट स्कोर 81/0 खड़ा किया।

 

12. आज पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2022 का सबसे कम स्कोर (115) दर्ज किया।

13. डेविड वार्नर ने आज के मैच का सबसे लंबा छक्का लगाया। आज के मैच में केवल 3 छक्के लगे।

14. आज के मैच की सबसे तेज गेंद कागिसों राबाडा ने डाली। उन्होंने ये गेंद 143 की ऊपर की गति से डाली।

15. आईपीएल सीजन 2022 में तीसरा मैन ऑफ द मैच पाने वाले कुलदीप यादव पहले खिलाड़ी बने। दिल्ली के जीते तीनों मैचों में उन्हें ये खिताब मिला है।