Placeholder canvas

रजत पाटीदार की तूफानी पारी, रणजी ट्रॉफी के फाइनल मैच में मध्य प्रदेश को मिली बढ़त

रणजी ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला बैंगलोर के एम चिन्नास्वामि स्टेडियम में मुंबई और मध्य प्रदेश के बीच खेला जा रहा है। इस मैचे में पहली पारी में मुंबई की टीम सरफरार खान की शतकीय पारी की बदौलत 374 रन का बड़ा स्कोर खड़ा करने में कामयाब रही है। इसके जवाब में उतरी मध्य प्रदेश टीम के बल्लेबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए बढ़त हासिल कर ली है। तीसरे दिन खेल खत्म होने के वक्त तक मध्य प्रदेश की टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 368 रन बनाये थे।

रणजी ट्रॉफी के फाइनल मैच के चौथे दिन मध्य प्रदेश के बल्लेबाज रजत पाटीदार ने शानदार शतकीय पारी खेली। उन्होंने मुंबई के खिलाफ 163 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। उनकी इस शतकीय पारी के दम पर मध्य प्रदेश ने मुंबई के खिलाफ बढ़त हासिल कर ली है। उन्होंने अपनी इस पारी में 17 चौके लगाए। हालांकि, उनकी इस पारी में भी एक भी छक्का शामिल नहीं था।

रजत पाटीदार

इससे पहले पाटीदार ने मैच के तीसरे दिन 44 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया था। तीसरे दिन खेल खत्म होने तक मध्य प्रदेश ने मुंबई की पहली पारी 374 रन के जवाब में 3 विकेट खोकर 368 रन बनाए थे। पाटीदार 67 और आदित्य श्रीवास्तव 11 रन बनाकर नाबाद थे। पाटीदार ने पहले यश दुबे के साथ मिलकर 72 रनों की साझेदारी की फिर उन्होंने आदित्य श्रीवास्तव के साथ मिलकर 60 रन जोड़े। उन्होंने इस अहम साझेदारी के दम पर मध्य प्रदेश की टीम को मुंबई के खिलाफ बढ़त दिला दी।

मुंबई के खिलाफ मध्य प्रदेश की तरफ से फाइनल मैच में यह तीसरी सेंचुरी है। इससे पहले एमपी के बल्लेबाज यश दुबे और शुभम शर्मा ने शतक लगाया था। यश ने 133 रन तो शुभम ने 116 रन की पारी खेली थी।
गौरतलब है कि रणजी ट्रॉफी में हिस्सा लेने वाले सभी खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। मध्य प्रदेश की तरफ से खेल रहे रजत पाटीदार ने तो आईपीएल 2022 में भी खतरनाक प्रदर्शन किया है। उन्होंने अपने खेल से सभी का दिल जीत लिया है। Also Read : RR vs RCB मैच में बने कुल 18 एतिहासिक रिकाॅर्ड, रजत पाटीदार ने किया कमाल तो जोस बटलर ने रचा इतिहास