Placeholder canvas

दोस्त की शादी में गए ऋषि और नीतू कपूर ने कुछ ऐसे की थी सगाई, बहन का था बड़ा रोल

New Delhi: बॉलीवुड इंडस्ट्री में इन दिनों शोक की लहर दौड़ रही है। जहां कल बॉलीवुड ने अपने बेहतरीन एक्टर इरफान खान को खो दिया। वहीं आज बॉलीवुड के सीनियर और सबके प्यारे एक्टर ऋषि कपूर ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। पहले इरफान और फिर अब ऋषि कपूर के निधन से पूरे देश की आंखे गिली हो गई है। ऋषि कपूर की जिंदगी में उनकी पत्नी नीतू कपूर का बहुत ही बड़ा रोल है।

नीतू कपूर ने हर मुश्किल और सुखी के पल में अपने पति ऋषि कपूर का पूरा साथ दिया है। जब ऋषि कपूर बीमार थे तब नीतू कपूर ने उन्हें पल के लिए भी अकेला नहीं छोड़ा था। उम्र के इस दौर में भी दोनों का एक दूसरे के लिए प्यार अटूट और बिल्कुल नहीं बदला था। इन स्टार्स की लवस्टोरी भी बहुत ही दिलचस्प है।

1 189

 

जब ऋषि कपूर को नीतू के लिए अपने प्यार का एहसास हुआ तो उन्होने उनसे सीध जा कर अपने प्यार का इजहार कर दिया। लेकिन प्यार का इजहार करने के बाद भी ऋषि कपूर शादी करने से डरते थे। उन्हें लगता था कि शादी एक जिम्मेदारी है, जिसे वो संभालने के लिए तैयार नहीं है। ऋषि और नीतू कपूर की शादी में इन दोनों की बहनों को बहुत ही बड़ा रोल है। ऋषि कपूर की बहन की वजह से दोनों एक – दूसरे के करीब आ पाए। टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर अनुसार ऋषि कपूर अपने एक दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए दिल्ली आए थे , जहां उनकी बहन ने उन्हे बिना बताए दोनों के परिवारों को इस शादी में बुला लिया था। नीतू और ऋषि कपूर दोनो के परिवार इन दोनों के रिश्ते के बारे में जानते थे। इस लिए बिना समय गंवाए दोनों के परिवारों ने अपनी सगाई करने का फैसला कर दिया।

बहन के दिमाग की वजह से दोस्त की शादी में गए नीतू और ऋषि कपूर की सगाई हो गई। लेकिन उस टाइम इन दोनों के पास अंगूठी नहीं थी एक दूसरे को पहनाने के लिए। उस समय ऋषि कपूर ने अपनी बहन से अंगूठी लेकर नीतू को पहनाई, और नीतू कपूर फिल्म ‘झूठा कही का’ के निर्देशक के अंगूठी मांग कर ऋषि कपूर को पहनाई थी।