शुभमन-रोहित की जोड़ी ने लगाई रिकाॅर्ड्स की झड़ी, दोनों ने मिलकर बनाए कुल 10 ऐतिहासिक रिकॉर्ड
शुभमन-रोहित की जोड़ी ने लगाई रिकाॅर्ड्स की झड़ी, दोनों ने मिलकर बनाए कुल 10 ऐतिहासिक रिकॉर्ड

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ आज ओडीआई सीरीज के आखिरी मैच में भारत के सलामी बल्लेबाजों ने बल्ले से कहर ढाया। रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर के अंदर 200 रन जोड़ दिए।

इन दोनों ही बल्लेबाज़ों ने शतक लगाया। रोहित शर्मा ने 101 रन बनाए तो वहीं शुभमन ने 112 रन की पारी खेली।

रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने बनाए कुल 10 एतिहासिक रिकॉर्ड

1. एक वनडे सीरीज में सर्वाधिक रन (अधिकतम 3 मैच खेले गए):

360 – बाबर आजम बनाम वेस्टइंडीज, 2016
360 – शुभमन गिल बनाम न्यूजीलैंड, यह सीरीज
357 – एशिया कप, 2012 में विराट कोहली

ये भी पढ़ें- भारत और वेस्टइंडीज मैच में बने कुल 8 एतिहासिक रिकाॅर्ड, हरमनप्रीत कौर ने किया कमाल तो स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास

2. भारतीय सलामी जोड़ी द्वारा न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में 200+ रन की साझेदारी :

201* – हैमिल्टन में गौतम गंभीर और वीरेंद्र सहवाग, 2009
212 – रोहित शर्मा और शुभमन गिल आज इंदौर में

3. वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी :-

351 – शाहिद अफरीदी
331 – क्रिस गेल
272* – रोहित शर्मा
270 – सनथ जयसूर्या
229 – एमएस धोनी
220 – इयोन मोर्गन

रोहित आज जयसूर्या को पीछे छोड़ सूची में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।

4. शुभमन गिल 2023 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 3 शतक लगाने वाले दुनिया के एकमात्र खिलाड़ी हैं।

5. शुभमन गिल ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 2000 रन पूरे कर लिए हैं।

6. रोहित शर्मा और शुभमन गिल के बीच अब सिर्फ 6 पारियों में 5 फिफ्टी प्लस ओपनिंग पार्टनरशिप हो गई है।

7. रोहित शर्मा ने 2020 के बाद अब ओडीआई ने शतक लगाया है। ये उनका 30 वा ओडीआई शतक हैं। उनको अंतराष्ट्रीय स्तर में अपना शतक फिर जड़ने में 507 दिन लगे। ये बतौर फुल टाइम कप्तान रोहित शर्मा के बल्ले से पहला शतक है।

8. सभी प्रारूपों में भारत के लिए सलामी बल्लेबाज द्वारा सर्वाधिक 50+ स्कोर:

120 – सचिन तेंदुलकर
101 – सुनील गावस्कर
101 – वीरेंद्र सहवाग
100 – रोहित शर्मा

9. भारतीय सलामी जोड़ी द्वारा उच्चतम एकदिवसीय साझेदारी रन रेट (न्यूनतम 25 ओवर):

8.10 – रोहित शर्मा और शुभमन गिल बनाम न्यूजीलैंड, आज
7.35 – सौरव गांगुली और वीरेंद्र सहवाग बनाम वेस्टइंडीज, 2002
6.72 – रोहित शर्मा और शिखर धवन बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2013
6.69 – सौरव गांगुली और वीरेंद्र सहवाग बनाम इंग्लैंड, 2002

10. भारतीयों द्वारा कम से कम 5 छक्कों के साथ सर्वाधिक वनडे पारियां:

15 – रोहित शर्मा
8 – सचिन तेंदुलकर
7 – सौरव गांगुली
4 – युवराज सिंह
4 – एमएस धोनी
4- विराट कोहली

ये भी पढ़ें- IND vs NZ: रोहित शर्मा और शुभमन गिल के तूफानी शतक में उड़ी न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने दिया 386 का विशाल लक्ष्य