Placeholder canvas

आखिरी गेंद पर कैपिटल्स की रोमांचक जीत, 33 साल के बल्लेबाज ने की छक्कों की बरसात, राशिद खान की टीम हारी

टी20 क्रिकेट के फॉर्मेट में स्टेडियम में दर्शकों के बीच खिलाड़ियों अंदर पूरा सौ फ़ीसदी रोमांच नजर आता है। इस आर्टिकल के जरिए जिस मुकाबले के बारे में हम चर्चा करने जा रहे हैं वह मुकाबला है दक्षिण अफ्रीका में खेले जाने वाली साउथ अफ्रीका t20 लीग का। जहां पर रोमांच, एक्शन और फुल ड्रामा देखने को मिला है।

मुकाबले में प्रीटोरिया कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस केपटाउन की टीमें आमने-सामने थीं। मुकाबले में प्रीटोरिया कैपिटल्स की टीम ने राशिद खान की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस केपटाउन के खिलाफ 1 विकेट से जीत हासिल की। इस मुकाबले में दर्शकों को भरपूर रोमांच मिला।

आखिरी ओवर की आखिरी गेंद तक गया मुकाबला

प्रीटोरिया कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस कैप्टन के बीच खेला गया मुकाबला आखिरी ओवर के आखिरी गेंद तक खेला गया।

आखिरी ओवर में बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम के लिए जीत की खातिर इतने रन बनाने को नहीं बचे थे कि उन्हें आखिरी गेंद तक का इंतजार करना पड़े मगर बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम को आखिरी गेंद तक इंतजार करना पड़ा। इस दौरान दक्षिण अफ्रीका के दो खिलाड़ी आपस में भिड़ गए।

ऐसा रहा मुकाबला

अगर मुकाबले की बात करें तो यह मुकाबला आखिरकार आखिरी गेंद तक गया कैसे? इस बात पर गौर करना होगा मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने वाली मुंबई इंडियंस केपटाउन की टीम 19 ओवर 4 गेंदों में 159 रन बनाकर लुढ़क गई थी।

टीम के लिए सबसे ज्यादा रन रासी वेन डर डुसेन के बल्ले से आए। इस अफ्रीकी खिलाड़ी ने 29 गेंदों पर 51 रनों का योगदान दिया इस दौरान उन्होंने 4 छक्के और 4 चौके लगाए।

इस तरह आखिरी ओवर तक चला गया मुकाबला

मुकाबले में लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रीटोरिया कैपिटल्स को जीत के लिए 160 रन बनाने थे। प्रिटोरिया के लिए इस मुकाबले में 33 साल के धाकड़ बल्लेबाज राइली रूसो 19 गेंदों पर 40 रनों की तूफानी पारी खेली।

इस पारी के दौरान राइली रूसो ने 210 से भी ज्यादा के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 4 छक्के उड़ाए। ऐसे में मैच आखिरी ओवर तक खिंच गया। आखिरी ओवर में जीत के लिए प्रीटोरिया को छह गेंदों पर 3 रन बनाने थे।

ये भी पढ़ें :IND vs NZ: 3 कारण, जिसके चलते हार्दिक पांड्या की कप्तानी में भारत को मिली टी20 सीरीज में शानदार जीत, आखिरी सबसे अहम

गौरतलब है कि मुंबई इंडियंस के लिए इस मुकाबले में गेंदबाजी का जिम्मा आखिरी ओवर में सैम करेन के कंधों पर था जबकि उधर बल्लेबाजी के लिए स्ट्राइक पर वेन पर्नेल थे।

वेन पर्नेल ओवर की पहली गेंद पर कोई रन नहीं बना पाए। दूसरी गेंद पर उन्होंने 1 रन चुराया। तीसरी गेंद पर गेंदबाज ने मुथुस्वामी को पवेलियन की राह दिखा दी। चौथी गेंद का सामना करने के लिए नए बल्लेबाज जोश लिटिल क्रीज पर आए।

चौथी बाल पर कोई रन नहीं बन सका। पांचवी गेंद भी डॉट चली गई। ओवर की आखिरी गेंद पर लिटिल ने जीत के लिए 2 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी। ऐसे में मुंबई इंडियंस केपटाउन की टीम को प्रीटोरिया कैपिटल्स ने आखिरी गेंद पर हराकर मैच 1 विकेट से अपने नाम कर लिया।

ये भी पढ़ें : मुंबई इंडियंस के धुरंधर ने ठोका दोहरा शतक, 24 साल के बल्लेबाज ने जड़े 12 चौके, अर्शदीप सिंह भी चमके