Placeholder canvas

CM अशोक गहलोत ने सचिन पायलट समेत तीन मंत्री को दिखाया बाहर का रास्ता, किया बर्खास्त

कई समय से राजस्थान की राजनीति में सियासी संकट बना हुआ था। कहा जा रहा था कि राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सरकार किसी भी वक़्त गिर सकती है लेकिन यहां पर मामला उलटा हो गया। जिसके बाद सचिन पायलट उनके दो करीबी मंत्रियों को बर्खास्त कर दिया गया।

दरअसल, हाल ही में यहां पर कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई और इस बैठक में राजस्थान के विधायकों ने अशोक गहलोत को अपना नेता चुना और उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। वहीं इसके बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने करवाई करते हुए सचिन पायलट को बर्खास्त कर दिया। अशोक गहलोत ने राजस्थान मंत्रिमंडल से सचिन पायलट और उनके दो करीबी मंत्रियों विश्वेंद्र सिंह और रमेश मीणा को बर्खास्त कर दिया गया। साथ ही उन्हें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के पद से भी हटा दिया गया है और उनकी जगह पर शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।

वहीं इस बात की जानकारी कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने दी उन्होंने ऐलान किया  कि सचिन पायलट को प्रदेश अध्यक्ष के साथ ही मंत्री पद से हटाए गया है । सुरजेवाल ने ये भी कहा कि पायलट के साथ ही विश्वेंद्र सिंह और रमेश मीणा को भी मंत्री पद से हटाया जा रहा है। सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस विधायक पायलट के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। जिसके बाद ये फैसला लिया गया है।

इसी के साथ सुरजेवाला ने विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर बहुमत की सरकार को अस्थिर करने के लिए धनबल का उपयोग कर साजिश रचने का आरोप लगाया।

आपको बता दें, सचिन पायलट राजस्थान प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष रहते हुए टोंक विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। वहीं, पर्यटन और देवस्थान मंत्री रहे विश्वेंद्र सिंह विधानसभा में दीघ कुम्हेर सीट का प्रतिनिधित्व करते थे। इसी के साथ रमेश मीणा खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग के मंत्री थे। रमेश मीणा सपोटरा विधानसभा क्षेत्र से तीन बार के विधायक हैं।