Placeholder canvas

गुजरात टाइटंस की टीम में युवराज सिंह जैसा धाकड़ खिलाड़ी, रणजी ट्रॉफी में बल्ले से मचा रहा कहर, ठोका 179 रन

रणजी ट्रॉफी: बाएं हाथ के बल्लेबाज साई सुदर्शन ने अपने विजय हजारे का फॉर्म रणजी ट्रॉफी में भी जारी रखा है। विजय हजारे ट्रॉफी में इस खिलाड़ी ने नारायण जगदीशन के साथ खूब रन बनाए थे।

अब ठीक उसी तरह इन दोनो की जोड़ी ने पहले रणजी मुकाबले में हैदराबाद के खिलाफ भी परफॉर्म किया। जहां जगदीशन ने एक धमाकेदार शतक लगाया। वहीं साई सुदर्शन ने टिक कर खेला और 179 रन को पारी खेल अपनी टीम को मजबूत स्थिती पर ला दिया।

लगातार बल्ले से बरसा रहे है कहर, विजय हजारे के बाद अब रणजी ट्रॉफी में लगाया शतक

साई सुदर्शन बतौर ऑल राउंडर खेलते है। लेफ्ट हैंडेड बल्लेबाज होने के साथ साथ 21 वर्षीय ये खिलाड़ी लेग ब्रेक भी डालता हैं। पिछले कुछ समय से गुजरात टाइटंस फ्रेंचाइजी से जुड़ा ये खिलाड़ी लाजवाब रहा है।

ये भी पढ़ें- PAK vs NZ: टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान, जानिए किसे मिली जगह और कौन बना कप्तान

खासकर उनके बल्लेबाजी की बात करे तो विजय हजारे ट्रॉफी में वो थर्ड हाईएस्ट स्कोरर रहे थे। उन्होंने 8 पारियों में 610 रन बनाए थे। इसके अलावा उन्होंने एक विकेट भी लिया था।

अब उन्होंने बल्ले से एक बार फिर दमखम दिखाया हैं। जहां रणजी ट्रॉफी में उन्होंने हैदराबाद के खिलाफ 273 गेंदों पर 179 रन बनाए। जिसमें 18 चौके और एक छक्के शामिल थे। खास बात ये रही कि ये साई सुदर्शन का रणजी में डेब्यू मैच था।

युवराज सिंह जैसे ऑल राउंडर साबित हो सकते है साई सुदर्शन

अगर साई सुदर्शन इसी तरह से खेलते रहते है तो वह गुजरात टाइटंस के लिए युवराज सिंह जैसे ऑल राउंडर साबित हो सकते है। युवराज सिंह को विश्व का सबसे बेहतरीन ऑल राउंडर माना जाता था। अब उन्हीं की तर्ज पर साई सुदर्शन खेल रहे है।

आने वाले समय में वह क्रिकेट जगत का जाना माना नाम बन सकते हैं। आईपीएल में वह इस साल गुजरात टाइटंस के मुख्य खिलाड़ी भी साबित हो सकते है। गुजरात की टीम उनसे ओपनिंग करवाने का मन भी बना रही होगी।

ये भी पढ़ें- IPL 2023: धोनी की टीम CSK ने जिस खिलाड़ी को कर दिया था बाहर, अब उसे खरीदने के लिए लग सकती है करोड़ों की बोली