Placeholder canvas

Shane Warne के निधन के बाद रोहित शर्मा की आयी बड़ी प्रतिक्रिया

ऑस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी शेन वार्न (Shane Warne) का दिल का दौरा पड़ने के चलते असमय निधन हो गया। उनके निधन पर क्रिकेट जगत की तमाम हस्तियां उन्हें अपने अपने तरीके से श्रद्धांजलि अर्पित कर रही हैं।

ऐसे में भारत के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने इस पूर्व ऑस्ट्रेलिया क्रिकेटर के निधन पर दुख जताते हुए उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की है। आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी शेन वार्न (Shane Warne) का 52 वर्ष की उम्र में थाईलैंड स्थित दोस्त के एक निजी विला में निधन हो गया था।

शेन वार्न के निधन पर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने परिवार के प्रति व्यक्त की गहरी संवेदनाएं

Sri Lanka के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन के पहले भारत के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने शेन वार्न (Shane Warne) को याद करते हुए कहा,“शेन वॉर्न (Shane Warne) के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। यह हमारे क्रिकेट जगत के लिए बहुत बड़ी क्षति है। हम सभी जानते हैं कि क्रिकेट की दुनिया के लिए उनका योगदान कितना था। वह नई पीढ़ी के खिलाड़ियों के लिए एक प्रेरणा थे और उन्होंने गेंद से चमत्कार किए हैं। हम जानते हैं कि ये कितनी बड़ी क्षति है। उनके परिवार, उनके तीन बच्चे और उनके चाहने वालों के प्रति मेरी संवेदना है।”

दुनिया भर के क्रिकेट दिग्गजों ने दी अपने चहेते खिलाड़ी को श्रद्धांजलि

शेन वार्नगौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी शेन वार्न (Shane Warne) के निधन पर ऑस्ट्रेलिया के ही नहीं बल्कि समूचे क्रिकेट जगत के दिग्गज उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। भारत के पूर्व क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण, सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग और पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर, पाकिस्तान के वर्तमान कप्तान बाबर आजम सहित तमाम दिग्गज शेन वार्न को याद करके अपनी सहानुभूति प्रकट कर रहे हैं।