धोनी के टीम का हीरा बनेगा टीम इंडिया का अगला युवराज सिंह! खड़े खड़े लगाता जमकर चौके-छक्के
धोनी के टीम का हीरा बनेगा टीम इंडिया का अगला युवराज सिंह! खड़े खड़े लगाता जमकर चौके-छक्के

कल आईपीएल में CSK और RCB के बीच हुए एक महा मुकाबले को धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने नाम किया। इस हाई स्कोरिंग मैच में चेन्नई की टीम को मात्र 8 रन से जीत मिली।

इस जीत का श्रेय कहीं न कहीं टीम के युवा खिलाड़ी शिवम् दुबे को भी जाता हैं। शिवम् ने केवल 27 गेंदों पर 52 रन की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 2 चौके और 5 छक्के आए।

2022 में भी रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर के खिलाफ खेली थी आकर्षक पारी 

ये पहली बार नहीं है जब शिवम् ने इस तरह की पारी खेली। पिछले साल भी उनके बल्ले से RCB के ही खिलाफ केवल 46 गेंद पर नाबाद 95 रन की पारी आयी थी। 2022 में उनका स्ट्राइक रेट 156 से भी ऊपर का रहा। इस दौरान उनके बल्ले से 16 लम्बे लम्बे छक्के आए। वही 2023 में वह अभी तक 10 छक्के लगा चुके हैं। इस साल भी उन्होंने 26 की औसत और 140 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं।

ये भी पढ़ें- IPL 2023: आखिरी ओवर में चाहिए थे 19 रन, धोनी की चाल में ऐसे बुरे फंसी RCB, पढ़िए आखिरी 6 गेंद का रोमांच

युवराज की याद दिलाता है ये युवा खिलाड़ी 

सबसे ख़ास बात है उनका युवराज सिंह की तरह खेलने का अंदाज। शिवम् युवराज की तरह ही खड़े खड़े छक्के लगाते हैं। साथ ही अकेले मैच का रुख बदलने का दमखम रखते है। इसके अलावा वह मीडियम पेसर गेंदबाज भी है। बीच के ओवर में वह काफी उपयोगी रहते हैं।

शिवम् का फॉर्म देख कर लग रहा है कि वह आने वाले समय में एक बार फिर  भारतीय टीम में जगह बना टीम के एक्स फैक्टर साबित हो सकते हैं। बहुत समय से टीम को एक ऐसे बल्लेबाज की जरुरत है जो बीच के ओवरों में रन गति बनाये रखे साथ ही कुछ हद तक गेंदबाजी भी कर पाए।

ऐसे में शिवम् सबसे बेहतरीन विकल्प होंगे। शिवम् के पास सबसे सकरात्मक चीज ये है कि वह धोनी के नेतृत्व में खेल रहे है। जिससे उन्हें खेल की बारीकियां सीखने को मिल रहीं होंगी। ये बारीकियां उनके खेल में भी नज़र आने लगी हैं।

ये भी पढ़ें- IPL 2023 के प्वाइंट टेबल में भारी उलटफेर, टाॅप 4 में CSK की एंट्री, इन 3 टीमों को हुआ बड़ा नुकसान