Placeholder canvas

सोनू सूद ने 173 प्रवासी कामगारों को चार्टर्ड विमान से पहुंचाया घर, एक्टर बोले- चेहरे पर खुशी देखने लायक थी

New Delhi: बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद इन दिनों अपनी एक्टर वाली पहचान से कम और गरीब मजदूरों के मसीहा के नाम ज्यादा पहचाने जा रहे है। देश के हर कोने के लोग सोनू के काम की तारीफ करते नहीं थक रहे है। सोनू ने अब तक कई हजार कामगारों को बसों के जरिए उनके घर भेजा चुके है। इसके साथ सानू ने सफर में उनके खाने पीने का भी पूरा ख्याल रखा है।

हाल ही में सोनू ने एयर एशिया इंडिया की एक फ्लाइट में मुबंई से 173 प्रवासी कामगारों को उनके घर उत्तराखंड भेजा है। हाल ही में एयर एशिया इंडिया के प्रवक्ता बताया हैं कि एयरबस की फ्लाइट A320 मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट से शुक्रवार की दोपहर को करीब 1:57 पर 173 कामगारों को लेकर उड़ान भरी थी। एयरलाइंस के प्रवक्ता ने बताया कि प्रवासी कामगारों के लेकर रवाना हुई ये फ्लाइट शाम के 4:41 बजे तक देहरादून के जौली ग्रांट एयरपोर्ट पर लैंड हुई।

ोेिीुु

वहीं इस पर सोनू सूद का कहना हैं कि एक और चर्टर्ड फ्लाइट के उड़ान भरने के साथ ही देश के अलग अलग जगहों पर फंसे प्रवासी कामगारों की मदद करने के लिए उनकी कोशिशे और भी ज्यादा मजबूत होती जा रही है। सोनू ने कहा कि “इन लोगों में से अधिकतर लोगों को कभी भी फ्लाइट में सफर करने का मौका नहीं मिला था। ऐसे में जब लोग अपने घर परिवार में वापस जाने के लिए एयर एशिया इंडिया की फ्लाइट में एंटर कर रहे थे, तो उनके चेहरे पर चमकने वाली खुशी देखने ही लायक थी।”

बता दें कि इसके पहले भी सोनू सूद ने केरल में फंसी ओडिशा की 167 प्रवासी महिला कामगारों को चार्टर्ड फ्लाइट से ओडिशा भेजा था। ये सभी उड़िया महीलाए कोच्चि की एक फैक्टरी में सिलाई और कढ़ाई का काम कर रही थी। ये सभी महीलाए देश में लगे लॉकडाउन की वजह से फैंक्टरी में फंस गई थी। इन महीलाओं के साथ कुछ और प्रवासी मजदूर भी थे जो इधर उधर भटक रहे थे। सोनू इन सभी लोगों की मदद की और स्पेशल फ्लाइट से इन्हें इनके घर ओडिसा भेजा दिया था।