Placeholder canvas

अपने फार्महाउस पर झाड़ू लगाते दिखें सलमान, फैंस को दिया स्वच्छ भारत का संदेश

New Delhi: बॉलीवुड के दबंग चुलबुल पांडे कोरोना के संकट के कारण पिछले काफी समय से पनवेल में अपने फार्महाउस पर अपनी पूरी फेमली के साथ रह रहे है। हालांकि इस दौरान सलमान ने अपने फैंस को बिल्कुल भी अकेला नहीं छोड़ा। लॉकडाउन के दौरान भी उन्होंने अपने कई म्यूजिक वीडियो रिलीज किए है, इसके साथ ही सलमान लगातार सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियो के जरिए फैंस को कोरोना से बचने के लिए जागरुक कर रहे है।

हाल ही में सलमान ने एक बार फिर से अपने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। जो इस समय इंटरनेट पर आग की तेजी से के साथ फैल रहा है।

सलमान अपना ये नया वीजियो इंस्टाग्राम और ट्वीटर पर शेयर किया है। इस वीडियो में सलमान अपन फैंस को स्वच्छ भारत का संदेश दे रहे है। दरअसल इस वीडियो में सलमान अपने फार्महाउस की सफाई करते हुए दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि तूफान की वजह से सलमान के फार्महाउस के कई सारे पेड़ टूट गए हैं। तो वहीं सलमान इस वीडियो में अपने फार्महाउस में झाड़ू लगा कर जमीन पर पड़े पत्तो की साफ कर रहे हैं। वीडियो में सलमान के साथ यूलिया वंतूर भी झाड़ू लगाती दिख रही है। सलमान और यूलिया के अलावा कुछ लोग ओर है, जो फार्महाउस की सफाई में इन दोनों स्टार्स की मदद कर रहे हैं।

इंस्टाग्राम पर ये वीडियो शेयर करते हुए सलमान ने बेहद छोटा और महत्वपूर्ण कैप्शन दिया। जिसमें उन्होनें ने लिखा कि -“स्वच्छ भारत, वर्ल्ड एन्वाइरमेंट डे” बता दें कि सोशल मीडिया पर सलमना का ये वीडियो फैंस के बीच खूब पसंद किया जा रहा हैं। फैंस लगातार सलमान की पोस्ट पर कमेंट करते हुए उनके इस काम की तारिफ कर रहे हैं। सलमान के इस वीडियो को सलमान के फैंस के अलावा कई बड़े फिल्मी स्टार्स में भी पसंद किया है।