skip to content
Posted inखेल

दिल्ली कैपिटल्स ने चला बड़ा दांव, शाहरुख खान की टीम केकेआर के इस धुरंधर खिलाड़ी को अपने टीम में किया शामिल

अमन खान हालांकि ज्यादा जाना माना नाम नहीं है पर भारत में जन्में इस खिलाड़ी को 2022 में शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स ( केकेआर) द्वारा बेस प्राइस 20 लाख में खरीदा गया। अमन खान एक ऑल एक तौर पर खेलते है। अब दिल्ली कैपिटल्स ने उनके ऊपर बहुत बड़ा दांव खेला है।

दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने शार्दुल ठाकुर के बदले उन्हें केकेआर से ट्रेड किया हैं। इस हार्ड हिटर बल्लेबाज को अपनी टीम में लाकर दिल्ली की टीम ने आने वाले आईपीएल में अपने पास एक और लंबे छक्के लगाने वाला बल्लेबाज शामिल कर लिया हैं।

राइट हैंड बैट्समैन के साथ साथ मीडियम पेसर भी हैं अमन खान

वह राइट हैंडेड बैट्समैन होने के साथ साथ राइट आर्म मीडियम पेसर हैं। शुरुआत में अमन एक फास्ट गेंदबाज के तौर पर ही खेलते थे। पर एक समय लोकल अंडर 14 टूर्नामेंट के दौरान एक दिन पहले उनका एक्सीडेंट हो गया। इसके बावजूद अमन खान ने अपनी टीम के लिए खेलते हुए 60 रन बनाए।

ये भी पढ़ें- Ind vs Ban: तीसरे दिन का खेल खत्म, बांग्लादेश के सामने पहाड़ जैसा लक्ष्य, टीम इंडिया को जीत के लिए चाहिए 10 विकेट

उसके बाद उनके कोच द्वारा उन्हें नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने भेजा जाने लगा। धीरे धीरे अपने बल्लेबाजी के बदलौत वह अपनी टीम के लिए ओपनिंग करने लगे।

2020- 2021 विजय हजारे ट्रॉफी में थे मुंबई की टीम हिस्सा

अमन ने मुंबई के लिए अंडर 19 में भी अच्छा प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्हें कूच बिहार ट्रॉफी खेलने के लिए कॉल अप आया पर लिगामेंट टीयर के वजह से वह नहीं खेल पाए। 2020 – 2021 में उन्होंने मुंबई की सीनियर टीम में विजय हजारे ट्रॉफी के दौरान डेब्यू किया। अमन बड़े छक्के लगाने के लिए जाने जाते हैं।

अमन खान के आंकड़े ( लिस्ट A और टी20)

लिस्ट A में अमन ने 6 मैच खेले है जिसमें उनके नाम 2 विकेट और 34 रन है। वहीं अमन ने अभी तक 14 टी 20 खेले है। जिसमें उनके नाम 153 रन और 4 विकेट हैं। उन्होंने ये रन 166 की स्ट्राइक रेट से बनाए है।

इस दौरान उन्होंने 15 चौके और 9 छक्के लगाए हैं। अमन 2022 में केकेआर के लिए डेब्यू भी कर चुके हैं। जिसमें वह केवल 5 रन बना पाए थे। दिल्ली के लिए आने वाले समय में वह कुछ अहम परियां खेल सकते हैं।

ये भी पढ़ें- विराट कोहली ने किया नजरअदांज, रोहित शर्मा भी नहीं दिए भाव, अब केएल राहुल की कप्तानी में पलटी किस्मत