Placeholder canvas

टीम इंडिया को मिला ऋषभ पंत का रिप्लेसमेंट, धोनी जैसा करता छक्कों की बरसात और विकेट के पीछे लपकता कैच

ऋषभ पंत बहुत समय से फ्लॉप चल रहे है। कभी वह चोटिल रहते है तो कभी मौका मिलने पर परफार्म नहीं कर पाते। उनकी मौजूदगी टीम के मिडिल ऑर्डर को कमजोर बना रही है।

वहीं दूसरे तरफ संजू सैमसन को मैनेजमेंट मौका नहीं से रही है। अब इन सबके बीच भारत को शायद ऋषभ पंत का रिप्लेसमेंट मिल गया है।

महेंद्र सिंह धोनी की तरह लगता है चौके छक्के, स्टंप के पीछे भी करता है कमाल

भारत को एक ऐसा खिलाड़ी मिल गया है जो महेंद्र सिंह धोनी की तरह चौके और छक्के लगता है। साथ ही वह विकेट के पीछे भी लाजवाब है। हम बात कर रहे है युवा बल्लेबाज ईशान किशन की।

ईशान किशनअभी केवल 24 साल के है पर उनमें टैलेंट कूट कूट कर भरा है। पहले आईपीएल में उनका शानदार प्रदर्शन उसके बाद आज मौका दिए जाने पर उनकी डबल सेंचुरी उनके टैलेंट का सबूत है।

ये भी पढ़ें- भारत vs बांग्लादेश के बीच तीसरे वनडे में बने कुल 15 रिकाॅर्ड, विराट कोहली ने किया कमाल तो ईशान किशन ने रचा इतिहास

क्या कहते है आईपीएल, ओडीआई और टी20I के आंकड़े

ईशान किशन ने बीते दिन बांग्लादेश के खिलाफ एक शानदार पारी खेल ऋषभ को रिप्लेस करने का अपना दावा ठोक दिया हैं। ईशान ने आज केवल 131 गेंदों पर 210 रन बनाए जिसमें 24 चौके और 10 छक्के शामिल थे।

ये पहली बार नहीं है कि ईशान किशन ने ऐसी धमाकेदार पारी खेली है। मौका मिलने पर वह कई बार खुद को साबित कर चुके है। ईशान किशन के नाम 70 आईपीएल पारियों में 130 के ऊपर की स्ट्राइक रेट और लगभग 30 की औसत से 1870 रन हैं। साथ ही उनके नाम 32 कैच और 2 स्टंपिंग है।

वहीं ओडीआई में 9 पारियों में उनके नाम 117 की स्ट्राइक रेट से 477 रन है। इस दौरान उनके बल्ले से 49 चौके और 20 छक्के हैं। वहीं उनके नाम 3 कैच और 1 स्टंपिंग हैं। वहीं 21 टी 20I में उनके नाम लगभग 130 की स्ट्राइक रेट से 589 रन है। जिसमें 65 चौके और 23 छक्के शामिल हैं। साथ ही 8 कैच और 2 स्टंपिंग शामिल हैं।

ये भी पढ़ें- IND vs BAN: ईशान किशन और विराट कोहली का धमाल, टीम इंडिया ने बांग्लादेश को दिए 410 रनों का टारगेट